बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 10:12 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों, मतदाता सूची, बीएलओ एवं एईआरओ स्तर पर की जा रही कार्रवाई तथा नोटिसों की सुनवाई सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर प्रपत्रों के निस्तारण का रेंडम चेक किया। कुछ नो-मैपिंग वाले एसआईआर फॉर्म में बीएलओ एवं एईआरओ की रिपोर्ट संलग्न न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रिपोर्ट एवं सत्यापन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रपत्रों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर कार्य में संख्या के साथ-साथ प्रत्येक प्रपत्र की गुणवत्ता, सत्यापन एवं प्रक्रिया की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पुनरीक्षण की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरी हो सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यमकेश्वर एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ से फोन पर वार्ता कर प्रपत्रों को निर्धारित प्रारूप एवं आवश्यक रिपोर्ट के साथ भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ से भी फोन पर बातचीत कर नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। वहीं, चौबट्टाखाल एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इसी तरह बेहतर समन्वय के साथ कार्य जारी रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित रूप से आगे बढ़ रही है और शेष प्रक्रिया भी कुछ ही दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसआईआर फॉर्म निर्धारित प्रारूप के अनुसार भरे जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर प्रपत्रों की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर एडीएम एफआर चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.