बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द्ध किए जाने वालों के विरूद्ध की जाए FIR दर्ज – डीएम सोनिका

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2024 3:50 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 108 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सिंचाईं  गुल बंद करने, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, समाज कल्याण विधावस्था पैंशन लगवाने, कॉलेज के समीप ठेका खिलवाने, घरों के समीप टेलीकॉम टावर लगवाने, भरण पोषण आदि शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदार, कानूनगो को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी शिकायतों पर पटवारी की आख्या के उपरांत स्वयं निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए आख्या दे।
जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता महिला द्वारा शिकायत में अवगत कराया कि उनको अन्य भूमि के अभिलेख दिखाकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा दे दिया, इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में नगर निगम क्षेत्र में भूमि विक्रय करने की बात बोलकर रकम ले ली, भूमि नही दी जा रही है, जिलाधिकारी ने नगर निगम तथा राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द्ध किए जाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए।
रायपुर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में छत पर टावर लगाने की शिकायत पर एमडीडीए को मानक के अनुरूप कार्यवाई करने  के निर्देश दिए। बालावाला में भगवानदास कालेज के समीप सिंचाई गुल बंद करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर सिंचाई गुल खुलवाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि मंगत ग्राम में जिस पर भूमाफिया द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि एक व्यक्ति द्वारा पूर्व में उनको विक्रय की गई भूमि को अन्य व्यक्तियों को भी विक्रय किया गया, जिसका जानकारी उनको बाद में लगी, इस जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। लाखामंडल में किए गए विद्युत विभाग के कार्यों में धन का दुरुपयोग होने की शिकायत पर अधि अभि विद्युत चकराता को जांच के निर्देश दिए। बुजुर्ग महिलाओं ने पुत्र की मृत्यु के उपरांत पुत्र वधू  द्वारा  घर से निकाल दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर  भरण पोषण के तहत  कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में परेड ग्राउंड में 05 से 08 फरवरी तक सजेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026
  • जनहित कार्यों से भरोसे का प्रतीक बने डीएम सविन बंसल, प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पर दिखा सख्त रुख, सोशल मीडिया पर DM के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.