सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 96 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2023 10:18 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, समाज कल्याण वृद्वावस्था पेंशन,  आर्थिक सहायता, भूमि मुआवजा, भूमि अभिलेखों में नाम सुधार करने अतिक्रमण, ऋण माफ करने, पेयजल, विद्युत आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, शिकायतकर्ता को भी शिकायत की स्थिति से अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने फरियादियों/ शिकायतकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतों के संबंध में स्वयं मिलें। किसी अन्य के माध्यम से पत्र/आवेदन देने से बचें साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी अन्य द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आवेदन पर शिकायतकर्ता से ही आवेदन प्राप्त करने को कहें।

जनसुनवाई में डोईवाला दुधली में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही  भूमि के संबंध वन  विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। सेलाकुई में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत तथा विकासनगर अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरणों पर पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। हरिपुरकला में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा संपति पर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। एक फरियादी द्वारा शिकायत की गई कि उनको वर्ष 1986 में नसबंदी स्कीम में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत भूमि पट्टे आवंटित  किए गए किंतु  नाम दर्ज नहीं हुआ, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।

चकराता में मोटर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता एवं लोनिवि के अधिकारियों संयुक्त निरीक्षण करवाते हुए अतिक्रमण चिन्हित करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। भनियावाला में भूमि विस्थापन एवं मुवावजा संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी  डोईवाला, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को प्रकरण को देखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण डालनवाला क्षेत्र में संपति पर कब्जा करने तथा मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी हरिगिरी गोस्वामी, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवाल,पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी  मीना बिष्ट, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, सिंचाई, लोनिवि, पेयजल, जल संस्थान, समाज कल्याण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.