रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित एवं  विधायक संजय डोभाल ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2022 2:50 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं  विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में चिन्यालीसौड़ स्थित यूजेवीएनएल गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को चिन्यालीसौड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं बारे में बताया! उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने का लक्ष्य बनाकर चल रहा हूं! जिस हेतु सभी अधिकारियों का सहयोग जरूरी है! विधायक ने कहा कि चिन्यालीसौड क्षेत्र के शहर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल की  बड़ी किल्लत है जिस हेतु जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस प्रयास करने होंगे! इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि क्षेत्र के होटल व्यवसायियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर तत्काल ही पेयजल समस्या का निराकरण किया जाय। साथ ही 20 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी हैण्डपम्प दुरुस्त किये जायें। जिलाधिकारी ने  निर्देश दिये कि जल संस्थान के अधिकारी/ कर्मचारी पेयजल शिकायतों को सुनने हेतु फोन भी अवश्य उठायें।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा एनएच 94 पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने तथा लैंड स्लाईड होने की समस्या भी बतायी जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था बीआरओ के अधिकारियों को एनएच 94 पर धरासु बैण्ड से चिन्यालीसौड़ तक गड्ढे भरान कार्य व अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़क सुरक्षात्मक कार्य में किसी प्रकारक ठील न हो अन्यथा सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि होने पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।विधायक ने क्षेत्र के अन्य सड़क मार्गों की बदहाल स्थिति से भी अवगत कराया! जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया!  साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को मार्गो पर दिशा स्थान बताने सम्बन्धी संकेतक लगाने जाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में  विधायक ने डीएफओ को वन्यजीव व मानव संघर्ष को रोकने तथा जंगली जानवरों से फसल हानि को रोकने हेतु भी विशेष प्रयास करने को कहा। विधायक ने कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभागीय स्वरोजगार परक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाय ताकि क्षेत्र के लोग कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर सकें।  विधायक द्वारा क्षेत्र की विद्युत, राशन कार्ड नहीं बनने जैसी समस्याओं के बारे में भी बताया गया‌। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष , एआरटीओ मुकेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.