रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूद्रनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम हिमांशु खुराना ने ली बैठक, यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को बहाल करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 29, 2024 2:04 अपराह्न

चमोली : चतुर्थ केदार श्री रूद्रनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंदिर के पुजारियों, हक हकूक धारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस वर्ष भगवान रूद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रूद्रनाथ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मार्ग में क्षतिग्रस्त स्थलों को चिन्हित करें और ऐसे स्थलों पर प्राथमिकता से मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया जाए। रूद्रनाथ पैदल मार्ग लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पंचगंगा के निकट रैन सेल्टर और यात्रा मार्ग पर साइनबोर्ड लगाए जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि रूद्रनाथ में बर्फ पिघलने के बाद रूद्रनाथ पेयजल योजना का अवशेष कार्य तेजी से पूरा करें। प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए। पैदल मार्ग में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था के लिए ईडीसी का गठन किया जाए। यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक सामान को प्रतिबंधित करने के लिए व्यवस्था बनाई जाए। नेटवर्क कंपनियों के माध्यम से दूरसंचार व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाए। बैठक में सुरक्षित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर के पुजारी, हक हकूधारियों एवं ग्राम वासियों के  सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ अभिमन्यु, सीओ पुलिस प्रमोद शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, डीडीएमओ एनके जोशी, रूद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जर्नादन प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश भट्ट, हक हकूकधारी सत्येन्द्र रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.