बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बर्ड वाचिंग प्रशिक्षुओं के साथ किया 14 किमी का ट्रैक, पक्षियों तथा वनस्पति की दी जानकारी

प्रशिक्षुओं ने 05 दिवसीय बर्ड वाचिंग में 50 से अधिक पक्षियों की पहचान की

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2022 1:52 अपराह्न
पौड़ी : पर्यटन विभाग के तत्वाधान में पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग के समापन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं के साथ बुआखाल से झंडीधार तक 14 किलोमीटर तक ट्रैकिंग की। इस दौरान 05 दिवसीय प्रशिक्षण में लगभग 50 से अधिक विभिन्न प्रजाति की पक्षियां दूरबीन के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुकों को दिखायी गइ। जिनकी पहचान कर विस्तार से जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को पक्षियों तथा जंगलों में पाई जाने वाली विभिन्न जड़ी-बूटी की जानकारी दी। कहा कि ये जड़ी-बूटी आपके अध्ययन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से इन जड़ी बूटियों का अध्ययन करने को कहा। जिससे भविष्य में यहां पर आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पक्षियों की प्रजाति की जानकारी के साथ ही इन जड़ी बूटियों की भी जानकारी दी जा सके।
जिलाधिकारी ने 14 किमी ट्रैकिंग करते हुए प्रशिक्षुकों को पक्षियों तथा जंगल में पाये जाने वाली जड़ी-बूटीयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बर्ड वाचिंग व इन जड़ी बूटियों की जानकारी होने से प्रशिक्षुओं व स्थानीय लोगों को भी रोजगार के साधन मिल सकेगा। उन्होंने प्रशिक्षुकों को कहा कि जिन पक्षियों की पहचान की जा रही है उनकी एक डॉक्यूमेंट्री बनाए तथा लोगों को उसकी जानकारी दें। जिससे अन्य लोग भी इन पक्षियों की जानकारी लेने के प्रति इच्छुक हो सकेंगे। कहा कि पहाड़ी जंगलों में शहरों से अलग पक्षी देखने को मिलते है। बर्ड वाचिंग का शौक रखने वाले पर्यटकों को इसकी जानकारी होने से यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा प्रशिक्षुकों ने 05 दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के रहन-सहन व उनके विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी हांसिल कर जिलाधिकारी के सम्मुख रखी। 05 दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 16 प्रशिक्षुकों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर बर्ड वाचिंग प्रशिक्षकों तथा प्रशिक्षुओं को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन पक्षियों की पहचान की जा रही है उनकी जानकारी बोर्ड के माध्यम से पर्यटक स्थलों व अन्य स्थानों पर अंकित करें। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को यहां पर पाई जाने वाली पक्षियों की जानकारी आसानी से मिल सके। साथ ही उन्होंने समय-समय पर पर्यटन से जुडी हुई इस तरह की गतिविधियों को करने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिये। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, प्रशिक्षक मोहम्मद अली, शिखर कौशिक, कीर्तिका वर्मा, रितेश नेगी व बर्ड प्रशिक्षु उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों उपलब्ध कराया जाए ऋण – एडीएम वैभव गुप्ता
  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.