शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नीलकंठ महादेव के दर्शन कर किया पटवारी चौकियो का निरिक्षण, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2021 6:31 अपराह्न

पौड़ी : शुक्रवार को जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के यमकेश्वर तहसील के अन्तर्गत नीलकंठ महादेव के दर्शन कर, अपने क्षेत्र भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पटवारी चैकियों, पार्किंग व यमकेश्वर तहसील, विकास खण्ड तथा आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं मौजूद सामाग्री, दस्तावेजों की व्यवस्थित रूप से रखने तथा निष्प्रोज्य सामाग्री को मानक के अनुरूप विनष्टीकरण करने के निर्देश दिये। तहसील में दस्तावेजों के रख रखाव सही न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए, जिलाधिकारी ने तहसीलदार यमकेश्वर के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नीलकंठ महादेव के महंत से मुलाकात कर आगामी होने वाले कुंभ मेले के संबंध में तैयारियों को लेकर चर्चा की। पटवारी चौकियों के निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर में साफ-सफाई रखने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी चैकियों में मौजूद दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया। यमकेश्वर तहसील परिसर एवं आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को निर्देशित दस्तावेज की रख रखाव हेतु रेक बनाने तथा मौजूद सामाग्री को सुव्यवस्थित रूप में रखना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यालय में मौजूद दस्तावेज का परीक्षण करते हुए पटल प्रभारी को निर्देशित किया कि फाईलिंग पर नोट सीट अनिवार्य रूप में बनाने तथा दस्तावेजों को सूचीबद्ध तरीके से रखना सुनिश्चित करेंगे। रिकार्ड रूम एवं मालखाना का अलग अलग कक्ष बनाने के निर्देश दिये। वहीं नजारत अनुभाग, खनन एवं संग्रह अुनभाग निरीक्षण कर पत्रावली दस्तावेज को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये। साथ ही आवासीय भवनों पर नाम व क्रमांक संख्या लिखना सुनिश्चित करें। वहीं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें। जिससे परिसर में कार्य करने वाले कार्मिक एवं आगंतुक संक्रमण रोग इत्यादि से सुरक्षित रह सके। यमकेश्वर विकासखंड का निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होने मौके पर उपस्थित अधिकारी/पटल प्रभारी को मानक के अनुरूप उपयोग में न आने वाले सामाग्री इत्यादि का निष्प्रोज्य सामाग्री का विनष्टीकरण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नीलकंठ क्षेत्र में लक्ष्मण झूला, उदयपुर तल्ला-1, उदयपुर तल्ला-2 द्यूली पटवारी चौकियों तथा कुंभ मेले के लिए अस्थाई पार्किंग का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर मनीष कुमार, तहसीलदार यमकेश्वर सुरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक यमकेश्वर रमेश चंद्र बहुगुणा, राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मणझूला बृज भूषण बमराडा, राजस्व उपनिरीक्षक उदयपुर तल्ला-2 महिपाल सिंह पुंडीर सहित आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.