पौड़ी : जनपद के बेस अस्पताल कोटद्वार में ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट को लेकर समाचार पत्र में असत्य खबर प्रकाशन पर, जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नाराजगी जाहिर की। उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों को गलत जानकारी देने पर सीएमएस बेस अस्पताल कोटद्वार डॉ. वीसी काला को स्पष्टीकरण एवं कारण बताओं नोटिस जारी किया। उन्होने कहा कि बेस अस्पताल कोटद्वार में 300 लीटर के ऑक्सीजन प्लांट दो-तीन दिन के भीतर स्थापित हो जायेगा। उक्त प्लांट की उपकरण अस्पताल परिसर में पहुंच चुका है। जल्द ही संबंधित फर्म द्वारा प्लांट को इंस्टॉल कर संचालन किया जायेगा। कहा कि वर्तमान में अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने डॉ. वीसी काला द्वारा पत्रकार प्रतिनिधि को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को लेकर गलत बयान देने तथा प्लांट की तथ्यात्मक जानकारी न रखने व लापरवाही बरतने जाने को लेकर कारण बताओ, स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को संवेदनशील दौर में जनमानस में भ्रामक जानकारी न देने की बात कही।




Discussion about this post