बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, जल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को दिए ये निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2024 4:19 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के लिए वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता इस काम को व्यक्तिगत तौर पर देखेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं पर जलापूर्ति का जल्दी ही सत्यापन कराया जाएगा। 
जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जल जीवन मिशन की सभी योजनाओं के कार्य तय समय में पूर्ण किए जाने आवश्यक हैं। बैठक में वन भूमि के हस्तांतरण के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण के बारे में विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिकारियों को व्यक्तिगत ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि वनभूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों को युद्धस्तर पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को इन मामलों को अपने हाथ में लेकर में वन विभाग के अधिकारियों से निरंतर संपर्क कर कार्यवाही करने व आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करने निर्देश देते हुए कहा कि इस काम की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाएगी। इस मामले में अब देरी और शिथिलता को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी कार्मिकों एवं कसलटेंट की तैनाती भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी इसके लिए नियमित रूप से योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण कर काम की प्रगति पर लगातार नजर रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति का शीघ्र विस्तृत सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए टीमों के गठन की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों को सत्यापन के लिए योजनाओं से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने तथा निरीक्षण के दौरान योजना से संबंधित कार्मिकों के उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवानंद, प्रभागीय वनाधिकारी टौंस एवं उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र पुंडीर, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला, अधीक्षण अभियंता जल निगम संदी कश्यप, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एलसी रमोला, अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोठियाल  सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.