शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल बागेश्वर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2025 1:55 अपराह्न
  • जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बागेश्वर : जनपद के नागरिकों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को जिला अस्पताल बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, जन औषधि केंद्र, ओपीडी काउंटर, शौचालय, पंजीकरण केंद्र, बाहरी परिसर एवं इमरजेंसी यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले ओपीडी पंजीकरण काउंटर पहुंचकर व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि मरीजों को प्रतीक्षा में असुविधा न हो इसके लिए टोकन प्रणाली को व्यवस्थित व पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अस्पताल में डिजिटल सूचना बोर्ड तथा टीवी पैनलों की स्थापना हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डॉक्टरों की उपलब्धता, टोकन नंबर और विभागीय सूचनाएं आमजन को सरलता से मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यमों से जानकारी उपलब्ध कराने से मरीजों को भ्रम की स्थिति से बचाया जा सकेगा।
मूलभूत औषधियों की अनुपलब्धता पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जवाब तलब किया, साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर बात करके सभी जरूरी औषधियों को अस्पताल में उपलब्ध कराया जायेगा।

डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली की नियमित निगरानी और चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बिना सूचना दिए अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा कैमरों की गुणवत्ता बेहतर की जाए; इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर लागत का आंकलन किया जाए।

अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अतिशीघ्र सम्पूर्ण परिसर से कचरे की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों की दशा को सुधारने पर बल देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य संस्थानों की मूलभूत आवश्यकता है और इसमें कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतीक्षा कक्ष की अनुपलब्धता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्होंने भीड़ प्रबंधन और सीमित स्थान के बेहतर उपयोग के लिए एक व्यवहारिक स्पेस मैनेजमेंट योजना तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधा संवाद कर, उनको प्राप्त हो रही असुविधा एवं समस्याओं का गहन विश्लेषण किया। पार्किंग स्थल की कमी को गंभीर समस्या बताते हुए उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था हेतु विचार प्रस्तुत करने को कहा। आपातकालीन मामलों के लिए एक वन-पॉइंट समाधान हेल्प डेस्क की स्थापना हेतु भी निर्देशित किया गया, जिससे गंभीर रोगियों को 24×7 तत्काल सहायता मिल सके। अस्पताल भवन में सीलन की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने संबंधित निर्माण संस्था से त्वरित उपचार सुनिश्चित कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ डीपी शुक्ला, डॉ दीपक कुमार सहित अन्य चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि जिला अस्पताल आमजन की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है और प्रशासन इसे अपनी “नंबर एक प्राथमिकता” मानता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.