रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती सहित कई प्रस्तावों पर हुई विस्तार से चर्चा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2021 8:42 अपराह्न

हरिद्वार । पत्रकारों के प्रमुख संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती सहित कई प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए इस वर्ष को उल्लास पूर्वक बनाने तथा इसके लिए वर्ष भर कई गोष्ठियों तथा अन्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कनखल स्थित श्री शंकराचार्य मठ में जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता और महामंत्री संजीव शर्मा के संचालन में संपन्न हुई बैठक में देश में पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की गई । संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए वर्ष भर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजनों की इस श्रंखला के लिए प्रदेश सचिव राहुल वर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में बहादराबाद तथा डोईवाला में नव स्थापित टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट दिए जाने की मांग सरकार से की गई तथा तय किया गया कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेगा ।

शासन स्तर पर लघु एवं मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों से संबंधित समस्याओं के निराकरण का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया और जल्दी ही प्रदेश के सूचना महानिदेशक से मिलकर सभी समस्याओं का निराकरण कराने तथा लघु एवं मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों के आर्थिक हितों के संरक्षण के संबंध में भी वार्ता करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने कहा कि केवल हरिद्वार में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष ने कहा कहा कि कोरोना काल के चलते संगठन की गतिविधियों में कुछ कमी आई है लेकिन अब अभियान सदस्यता अभियान तेज करके संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान की जाएगी।

प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी ने महामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और कहा कि संगठन के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव स्तर पर काम किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री ने वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की साथ ही बताया कि संगठन को और ज्यादा मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर युवा तथा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नैयर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी , राजेश शर्मा, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, कुमकुम शर्मा, नरेश गुप्ता, सुनील पाल, मयूर सैनी, डॉक्टर धूम सिंह, दयाशंकर वर्मा, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, शैलेंद्र ठाकुर, योगेंद्र चौहान, प्रदीप गर्ग, शमशेर बहादुर बम, तनवीर अली, संदीप रावत, जोगेंद्र मावी, सचिन तिवारी, प्रदीप शर्मा, रविंदर पाल सिंह, लव शर्मा, राहुल चौहान, आशीष मिश्रा, गौरव कश्यप, प्रमोद गिरी, पुलकित शुक्ला, ओम प्रयास, प्रविंद्र कुमार सुमित यसकल्याण, जहांगीर, संजय वर्मा, नितिन राणा, अनूप कुमार, सचिन कुमार, सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.