बुधवार, अप्रैल 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं एसपी अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री विधानसभा के विभिन्न पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, मतदान को लेकर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2024 1:11 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी :  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति की भी पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और तत्परता से निर्वहन सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ब्रह्मखाल, खरादी, रानाचट्टी और खरसाली गांव के मतदान बूथों का निरीक्षण करते हुए इन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।  इन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर फर्नीचर, बिजली -पानी, रेम्प,शौचालय तथा शेड की व्यवस्था को दुरस्त बनाया रखा जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के रात्रि विश्राम के लिए उपयुक्त व्यवस्था किये जाने के साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखे जाने की हिदायत भी दी। जिलाधिकारी ने दूरस्थ, बड़े एवं संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाने के साथ ही वेबकास्टिंग से भी जोड़े जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उड़न दस्ते और वीडियो सर्विलांस टीम तथा एसएसटी के दस्ते निरंतर इस तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें और अवैध सामग्री और निर्धारित मात्रा से अधिक कैश के परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने बीएलओ से मतदाताओ के सम्बंध में जानकारी लेते हुए कहा कि बुजुर्ग ओर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी मुकम्मल है और सभी व्यवस्थाओं व कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की युक्तिसंगत योजना बनाई जा चुकी है। जिसके तहत चुनाव में राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की चरणबद्ध तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा योजना का निरंतर अनुश्रवण कर समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा योजना में बदलाव की गुंजाइश भी रखी गयी है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी के.के.जोशी, तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल, तहसीलदार डुंडा रीनू सैनी, थानाध्यक्ष बड़कोट संतोष कुँवर सहित प्रशासन एवं पुलिस के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय
  • गुलदार का हमला : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत
  • केदारनाथ धाम में 20 घंटों से बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर असर, प्रशासन अलर्ट
  • PM मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियां तेज, CM धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक
  • कोटद्वार : धार्मिक आस्था के नाम पर धन उगाई करने वाले 2 संदिग्ध बाबाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • नरेंद्रनगर राजदरबार में महारानी और सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल
  • वन्यजीव का आतंक, महिला पर गुलदार का हमला
  • ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन : रुद्रप्रयाग में सुरंग के अंदर मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा तफरी
  • उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, 11 अप्रैल तक बारिश के आसार
  • बैंक नौकरी का मौका : Indian Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती शुरू, 28 अप्रैल तक करें आवेदन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.