रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगांई ने सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, मख्खनपुर तथा राजकीय प्रमाणित संस्था भिक्षुक गृह का किया निरिक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2024 4:48 अपराह्न
हरिद्वार : निदेशक समाज कल्याण उत्तराखण्ड आशीष भटगांई (आई०ए०एस०) ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय संस्था सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, मकखनपुर तथा राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगांई को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि वर्तमान में विद्यालय कक्षा 06 से 10 तक संचालित है, विद्यालय की स्वीकृत क्षमता 420 छात्र/छात्राएं हैं, प्रत्येक कक्षा में 30 छात्रों की क्षमता स्वीकृत है तथा 2023-24 सत्र में 138 छात्र/छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष निरीक्षण के दौरान 115 छात्र/छात्राएं उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का अपना भवन नही है तथा भवन में पर्याप्त स्थान न होने के कारण विद्यालय पूर्ण स्वीकृत क्षमता के अनुसार संचालित नही हो पा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि विकासखण्ड भगवानपुर के ग्राम कलालहटी में 6720 वर्ग मीटर विभाग के नाम है। 
निदेशक समाज कल्याण ने संस्था के कार्यालय कक्ष निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कक्षाओं में जा-जाकर छात्र/छात्राओं से सामान्य प्रश्न पूछे एवं सम्बन्धित अध्यापक/अध्यापिकाओं को छात्र/छात्राओं को पूरी ईमानदारी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के निर्देश दिये । उसके पश्चात वे विद्यालय की मैेस में पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई का ध्यान रखने, मैस में टाइल्स लगाने तथा तैयार भोजन की गुणवत्ता का नियमित रूप से जांच करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगांई को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एक जगह पानी भरा मिला तो उन्होंने इस पर नाराजगी प्रगट की तथा सम्बन्धित को इसकी समुचित निकासी के निर्देश दिये। उन्होंने बाथरूम में छात्र/छात्राओं हेतु गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था उरेडा से किये जाने के निर्देश दिये। 
निदेशक समाज कल्याण आवासीय संस्था सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय मकखनपुर का जायजा लेने के पश्चात् राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) रोशनाबाद, पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही भिक्षुकों के संस्था में निरूद्ध होने एवं मुक्त होने के रजिस्ट्रर का अवलोकन किया, जो अद्यावधिक पाया गया। संस्था की प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि वर्तमान में संस्था में कोई भी संवासी निरूद्ध नही हैं।
निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगांई ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षिका को सेफ्टी आडिट कराये जाने, सर्टिफिकेशन कराये जाने, बाथरूम में संवासियों हेतु गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये, जिसके क्रम में उरेडा विभाग द्वारा सोलर गीजर लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीका राम मलेठा, प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र राठी, सिद्धार्थ रावत, प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण एवं संस्था के कार्मिक उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
  • श्रमिकों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.