posted on : जून 18, 2022 1:39 अपराह्न
धुमाकोट/पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 17 जून 2022 को थाना धुमाकोट पर सूचना प्राप्त हुई की एक मैक्स पिकअप UK 15CA-1004 हल्दुखाल के पास गहरी खाई में गिर गयी है। उक्त सूचना पर थाना धुमाकोट से मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे, घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेन्स व निजी वाहन से नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। चिकित्सक द्वारा दो घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति सुनील उम्र-17 वर्ष को मृत घोषित किया गया। दूसरे व्यक्ति राजेन्द्र जो अत्याधिक गंभीर अवस्था के कारण रामनगर रेफर किया गया।
मृतक का नाम पता
- सुनील (उम्र-17 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी-शिमली, हल्दुखाल नैनीडाड़ा, धुमाकोट।
घायल व्यक्ति का नाम पता
- राजेंद्र (उम्र 34 वर्ष) पुत्र बिहारी लाल, निवासी-कमेड़ा हल्दुखाल, नैनीडांडा, धुमाकोट।
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट
- आरक्षी 449 ना0पु0 कृष्णनन्द रतूड़ी
- आरक्षी 28 ना0पु0 राजीव
- आरक्षी 282 ना0पु0 मुकेश चन्द
- आरक्षी चालक दीपक


