रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर का कार्य समयसीमा पर हो पूरा – डीएम

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 7:29 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने तथा भरे हुए प्रपत्रों को वापस लेकर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम गौरव कुमार ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने, भरे हुए प्रपत्रों को वापस प्राप्त करने तथा उनका डिजिटाइजेशन कार्य भी ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति की सूचना प्रतिदिन सायंकाल तक कंट्रोल रूम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवा दें। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए आमजन से भी सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ-साथ उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-38, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोली के बीएलओ हरीश नैणवाल की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि नैणवाल ने न केवल सभी गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण किया, बल्कि सभी ईएफ का संग्रहण कर रिकॉर्ड समय मात्र पांच दिनों में उनका डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया। जो अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के कुल 592 बीएलओ ने 2,95,623 निर्वाचकों में से 2,95,356 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो 99.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि है। जिलाधिकारी ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण भी 7 जुलाई तक किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका चरणबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र चंद्र सती समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
  • सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड : बदहाली में दम तोड़ रहा नैनीताल का ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल, सांसद ने खोली पोल
  • लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • पेपर लीक और बेरोजगारी पर फाउंडेशन ने उठाई आवाज
  • झूलते तारों से मिलेगी राहत, श्रीनगर में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
  • उत्तराखण्ड की बेटी मानसी बनी युवा उद्यमी, ऐपण कला से लिखी सफलता की नई कहानी
  • उत्तराखण्ड की बेटी प्रेमा रावत टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयनित
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड तैयार, 13 जिलों में राहत-बचाव का होगा रियल टाइम अभ्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.