रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 11:28 अपराह्न

कल्जीखाल : ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक न्याय को सरल, सुलभ एवं निःशुल्क रूप से पहुंचाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पहल की गयी है। नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना-2010 के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कल्जीखाल के सभागार में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के माध्यम से पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गयी। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने बताया कि पात्र व्यक्ति केंद्र के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श एवं अधिवक्ता की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा न्यायालयीन मामलों में आवश्यक कानूनी सहायता, मध्यस्थता एवं सुलह के माध्यम से विवादों के समाधान, लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत से संबंधित मार्गदर्शन तथा विभिन्न विधिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सचिव ने कहा कि विधिक सेवा केंद्र की स्थापना से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही न्यायिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इससे आर्थिक या भौगोलिक कारणों से कोई भी पात्र व्यक्ति अपने विधिक अधिकारों से वंचित नहीं रहेगा। केंद्र के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत, अधिकार मित्र जगमोहन डांगी, विक्रम पटवाल, सज्जन सिंह नेगी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.