गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की चर्चा, रेल परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 7:35 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार और विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण उत्तराखंड के विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा, विशेषकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को अधिक सुगम बनाएगी।

बैठक में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2026 तक परियोजना पर ठोस प्रगति सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। साथ ही कर्णप्रयाग-बागेश्वर और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। आगामी कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं विकसित करने की आवश्यकता भी बताई।

उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण से राज्य में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान; डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में मंदिर परिसर से पैदल मार्ग, पार्किंग और सार्वजनिक स्थलों तक हुई विशेष सफाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, देहरादून में सामूहिक मुंडन
  • आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर राहुल गांधी SC हुंचे, ED-CBI जांच के आदेश को दी चुनौती
  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रेमनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, सहारनपुर का गैंगस्टर रईस घायल
  • NCERT में आधे से ज्यादा पद खाली, CBSE में भी 44 प्रतिशत पद रिक्त, संसदीय समिति ने जताई चिंता
  • मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, तीन बच्चों समेत सात की मौत, सात घायल
  • 26 साल बाद शहीद की विधवा को मिला न्याय, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.