शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी दीपम सेठ ने PNB के सौजन्य से दिवंगत ASI कान्ता थापा के आश्रितजन को सौंपी 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2025 3:21 अपराह्न
देहरादून : पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के साथ पुलिस कार्मिकों का वेतन खातों पर रुपए 01 करोड़ का दुर्घटना बीमा अनुमन्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी में नियुक्त रहीं अपर उपनिरीक्षक स्व. कान्ता थापा का 20 जुलाई, 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास हो गया था।
इसी क्रम में आज 02 जनवरी, 2025 को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने स्व. कान्ता थापा के आश्रितजनों (बच्चों) कु. करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात कर उनकी शिक्षा, जॉब व आवास से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी दीपम सेठ ने स्व. कान्ता थापा जी के असामयिक देहान्त पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही स्व. कान्ता थापा जी के आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन एवं समस्त वित्तीय प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया।
तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सच्चिदानन्द दुबे, जनरल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि रुपए 01 करोड़ का चेक पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत प्रदान किया गया। डीजीपी दीपम सेठ ने पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का इस योजना के लिए विशेष आभार जताया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि, उत्तराखंड पुलिस न केवल कर्मियों के कर्तव्य पालन में सहयोगी है, बल्कि उनके और उनके परिजनों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिवार को सम्मान, समर्थन और हर संभव सहायता प्रदान करें।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.