posted on : अगस्त 27, 2022 8:55 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा UKSSSC भर्ती परीक्षा प्रकरण में एक माह के अल्प समय में प्रमुख अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर STF की पीठ थपथपाई। उपरोक्त प्रकरण में अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना / जांच जारी रहेगी।इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा STF को UKSSSC द्वारा पूर्व में आयोजित कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) 2021 एवं वीडीओ भर्ती 2016 की जांच/विवेचना पर भी फोकस करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा वीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 की जांच भी STF को ट्रांसफर कर दी गई है l


