रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साईबर ठगो ने की ठगी, STF साईबर क्राईम पुलिस ने करायी 196415 रूपये की धनराशि वापस

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2021 8:02 अपराह्न
  • साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा साईबर ठगो द्वारा ठगी रुपये 196415/- (एक लाख छियानब्बे हजार चौर सौ पन्द्रह) की धनराशि करायी वापस

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 21 अप्रैल 2021 संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. मोहनी रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन,देहरादून पर सूचना अंकित करायी गयी की उनके द्वारा अपने किसी परिचित को धनराशि भेजी जा रही थी किन्तु खाता नम्बर की त्रुटि के कारण रु. 1,46,417/- (एक लाख छियालिस हजार चार सौ सतरह रुपये) किसी अन्य के खाते मे स्थानान्तरित हो गयी, काफी प्रयासो के उपरान्त भी सम्बन्धित व्यक्ति उक्त धनराशि वापस नही की जा रही है। उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उ0नि0 कुलदीप टम्टा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बैंक से लाभार्थी खाताधारक की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित से तत्काल सम्पर्क कर शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि रु0 1,46,417/- (एक लाख छियालिस हजार चार सौ सतरह रुपये) शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी । जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा साईबर पुलिस स्टेशन की कार्यवाही की प्रंशसा की गयी।
  2. तपोवन, थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि उनको अज्ञात मोबाईल नम्बर धारक द्वारा कॉल कर स्वयं को टेलीकॉम कम्पनी से बताते हुये उनके मोबाईल सिम की KYC न होने के कारण मोबाईल नम्बर बंद होना तथा उसे चालू रखे हेतु दिये गये लिंक के माध्यम से 10/- रुपये का रिचार्ज एवं कुछ डाक्यूमेंट जमा करने हेतु बताया गया। शिकायतकर्ता द्वारा उस पर विश्वास करते हुये दिये गये लिंक के माध्यम से 10/- रुपये के रिचार्ज किया गया जिसके उपरान्त उनके बैंक खाते से कुल 19,998/- (उन्नीस हजार नौ सौ अठानब्बे) रुपये की धोखाधड़ी की गयी । उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर उ0नि0 कुलदीप टम्टा एवं कानि0 नरेश चन्द्र द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर सम्बन्धित नोडल अधिकारी से पत्राचार कर शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि रुपये 19998/- (उन्नीस हजार नौ सौ अठानब्बे) रुपये उनके बैक खाते मे वापस करायी गयी, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा साईबर पुलिस स्टेशन की प्रंशसा की गयी।
  3. ऋषिकेश जनपद देहरादून निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि उनको अज्ञात मोबाईल नम्बर धारक द्वारा कॉल कर उनके मोबाईल सिम के ब्लॉक होने की बात कहकर उसे चालू रखे हेतु दिये गये लिंक के माध्यम से रिचार्ज करने हेतु बताया गया। शिकायतकर्ता द्वारा उस पर विश्वास करते हुये दिये गये लिंक के माध्यम से रिचार्ज किया गया जिसके उपरान्त उनके बैंक खाते से कुल 70,000/- (सत्तर हजार) रुपये की धोखाधड़ी की गयी । उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर उ0नि0 कुलदीप टम्टा एवं हे0कानि0 मुदित वर्मा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर सम्बन्धित नोडल अधिकारी से पत्राचार कर शिकायतकर्ता की धनराशि रुपये 15000/- (पन्द्रह हजार) रुपये उनके बैक खाते मे वापस कराये गये, संदिग्ध की जानकारी की जा रही है।
  4. जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके अवगत कराया गया कि उन्हे एक अज्ञात महिला द्वारा फोन कर स्वंय को RBL बैंक का कर्मचारी बताकर OTP प्राप्त कर 15,000/-(पन्द्रह हजार) रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी। उक्त प्रकरण पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से उपनिरीक्षक आशीष गुसांई के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि 15,000/- (पन्द्रह हजार) रुपये उनके खाते में वापस करायी गई। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी ।
  5. मोहित विहार थाना बसंतविहार जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि उनके द्वारा अपने ऑनलाईन खरीदारी के आर्डर को निरस्त करने हेतु गूगल से Chillshop mart का कस्टमर केयर नम्बर तलाश कर फोन किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पेमेन्ट वापस करने की प्रक्रिया के दौरान अपनी बातो के झांसे मे लेकर बैंक एवं डेबिट कार्ड डिटेल तथा ओटीपी प्राप्त कर शिकायतकर्ता के खाते से कुल 24,998/- (चौबीस हजार नौ सौ अठानब्बे) रुपये की धोखाधड़ी से निकासी कर ली गयी। उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंक एवं गेटवे के नोडल अधिकारियों से पत्राचार किया गया है । संदिग्ध के मोबाईल नम्बर की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी पश्चिम बंगाल राज्य का होना पाया गया । समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को भेजा गया ।
  6. एमडीडीए कालोनी थाना डालनवाला जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनको एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर शिकायतकर्ता को अपनी बातो के झांसे मे लेकर भेजे गये QR code को स्कैन करने हेतु कहा गया, जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा QR code को स्कैन किया गया तो उनके खाते से धोखाधडी से 13000/- (तेरह हजार) रुपये की निकासी हो गयी । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह द्वारा जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से धनराशि उड़ीसा के आईसीआईसीआई बैंक खाते में जानी पायी गयी जिसे तत्काल फ्रीज कराया गया, तथा मोबाइल धारक की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी पश्चिम बंगाल का होना पाया गया । प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद देहरादून को भेजा जा रहा है ।

साईबर सुरक्षा टिप

  • कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिग डिटेल्स फोन व वाट्सअप कॉल पर किसी से भी साझा न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
  • ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
  • KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“अपने कम्प्यूटर को हैंग (HANG) होने से बचायें, किसी भी स्पैम/ अनचाहे लिंक को खोलने से कतराए”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.