रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, बोर्डर पर कार्मिको की कमी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 20, 2021 2:17 अपराह्न

कोटद्वार । कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन भले ही अंतरराज्यीय सीमा पर निगेटिव जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही लोगों को एंट्री दी जा रही है लेकिन कार्मिको की कमी के चलते यह कार्य प्रभावित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर कोडिया चेक पोस्ट पर नजीबाबाद की तरफ से आ रहे वाहनों में सवार लोगों की रिपोर्ट देखना तो दूर पूछताछ करने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में चेक पोस्ट से बेरोक-टोक लोगों की जिले में आवाजाही हो रही है । हैरानी की बात है कि चेक पोस्ट पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर थर्मल स्कैनर और हैंड सेनिटाइजर तो दूर पर्याप्त कर्मी तक नहीं है । हालांकि जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित एसडीएम और पुलिस को निर्देशित किया गया है। अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस की ओर से भी पर्याप्त कर्मी नहीं हैं जिस कारण नाकाबंदी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सायं 5 बजे तक तंबू पर तो रहती है किंतु वह केवल दिन में 100 आरटीपीसीआर टेस्ट करती है सायं 5 बजे बाद यह टीम भी गायब हो जाती है।

उपजिलाधिकारी कोटद्वार का कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करवाया जा रहा है । चेक पोस्ट पर मॉनिटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी व पुलिस को निर्देशित किया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की अगर आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं है तो उनकी जांच करवाई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी का कहना है कि जिले के साथ लगती अंतरराज्यीय सीमा कौडिया चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं ताकि आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देखी जा सके । वर्तमान में पुलिस फोर्स कुंभ ड्यूटी पर गया हुआ है जिस कारण पुलिसकर्मियों की कमी है एक-दो दिन के पश्चात पुलिसकर्मी कुंभ ड्यूटी से रिलीव हो जाएंगे उसके बाद पुलिस बल की संख्या चेकपोस्ट पर बढ़ा दी जाएगी ।

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा का कहना है कि अब दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर (कोविड जांच) सर्टीफिकेट दिखाना अनिवार्य किया गया है। दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए विभाग ने कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। किंतु अभी स्टाफ कुंभ ड्यूटी पर तैनात है । साथ ही टेस्टिंग के अलावा वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा रहा है । हमारे पास कर्मचारियों का अभाव है इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया है ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.