गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली में विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 11:37 अपराह्न

नई टिहरी/देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत अमन रेजीडेंसी लॉज प्रांगण चमियाला में विभिन्न विकास की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 06 जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की 04 जबकि जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जब 25 वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सरकार इसके लिए कृतसंकल्प है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। उन्होने कहा लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी।उन्होंने कहा 25 साल का होने पर उत्तराखंड , हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं, उन सभी का समय पर शासनादेश भी किया जा रहा है। हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। उन्होंने कहा हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों, उपनल कर्मियों,ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे चौबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओ के दृष्टिगत घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुचाने की बात कही साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए की गई 42 मांगो को प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही। इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.