पौड़ी : स्कूल से नदारद एक शिक्षका को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षिका के पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डॉ. आनंद भारद्वाज ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रछुली के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय में राजकीय प्राथमिक विद्यालय परसुंडाखाल से संबद्ध अध्यापिका रौबीना नदारद मिली। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कई बार अध्यापिका की बिना बताए स्कूल बंद करने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। निरीक्षण के दौरान आज भी स्कूल बंद पाया गया बिना कारण स्कूल बंद करने पर सहायक अध्यापिका रोबिना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अध्यापिका को बीईओ कार्यालय पौड़ी संबद्ध कर दिया गया है।



