posted on : जून 6, 2022 8:37 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के तहसील पाटी के अंतर्गत सूखीढांग-डांडा-मिडार मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को ₹2 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।


