posted on : मार्च 31, 2024 6:29 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली में हर माह 30 तारीख को व्यापार मंडल ने आवश्यक सेवाओं और होटलों को छोड़कर सामूहिक रूप से बाजार बंद किया जाता रहा है, लेकिन शनिवार को कई व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्टान खोले हुए थे जिनका अन्य व्यापारियों ने विरोध किया । जिसको देखते हए रविवार को व्यापार मंडल के पधाधिकारियों ने 9 व्यापारियों के चालान काटें । जिससे नौ हजार रुपए की चालानी राशी प्राप्त की गई और पुनः इस प्रकार कार्य न करने की हिदायत दी गई । जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल ने बताया कि कल 9 व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किये गए थे जिसे लेकर रविवार को सभी 9 व्यापारियों का चालान काटा गया है और सभी को आगे इस प्रकार से प्रतिष्ठान न खोलने को लेकर हिदायत दी गई है । चालानी कार्यवाही करने वालो में जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल, मनीष खुगशाल स्वतंत्र जिला संगठन मंत्री, धीरेन्द्र नेगी महामंत्री, सुनील डंडरियाल कोषाध्यक्ष सहित चन्द्रमोहन डोबरियाल मौजूद रहे ।




