गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2026 12:53 पूर्वाह्न

रुड़की : मेन बाजार व्यापार मंडल रुड़की द्वारा शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पटका, फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयुर्वेद और सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने पर शहर में खुशी की लहर है, जिसके तहत व्यापार मंडल ने यह सम्मान समारोह आयोजित कर उनके कार्यों की सराहना की।

हाल ही में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित भव्य समारोह में वैद्य टेक वल्लभ को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मदन लाल तथा वृंदावन के संत विष्णु भक्त दास द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि पर मेन बाजार व्यापार मंडल रुड़की ने उनके सम्मान में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर सरदार लखबीर सिंह, सुमन अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, ललित कालरा और जसवीर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने वैद्य टेक वल्लभ के सामाजिक योगदान की सराहना की। सचिन आनंद ने कहा कि शहर को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वे भविष्य में भी समाज की दिशा तय करने में सक्षम हैं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभजोत नामधारी ने कहा कि वैद्य टेक वल्लभ बचपन से ही निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे रहे हैं। उनके नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने से रुड़की का नाम रोशन हुआ है, जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

सम्मान प्राप्त करते हुए वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें जीवनभर प्रेरणा और उत्साह देता रहेगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी समाज सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सनप्रीत सिंह, अमन अरोड़ा, सचिन आनंद, जसविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, पालदीप सिंह, रूपक गारमेंट, हरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.