रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2026 11:23 अपराह्न
  • नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी पीड़िता।
  • करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान वारदात का आरोप।
  • कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हुए आरोपी।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग किशोरी के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा वारदात किए जाने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी चार अगस्त को अपनी मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए नोएडा जाने के लिए घर से निकली थी। रात में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गई और गलती से परी चौक पर उतर गई। नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर चालक-कंडक्टर से रास्ता पूछा।

बस में कोई अन्य यात्री नहीं था

आरोप है कि कंडक्टर ने किशोरी को सेक्टर-63 छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया। बस में उस समय कोई अन्य यात्री नहीं था। बस के चलने के बाद कंडक्टर ने किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आरोपित देर रात किशोरी को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद किशोरी ने कश्मीरी गेट थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की निगरानी में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर पुलिस ने बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.