सोमवार, मार्च 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सिंगोट गांव जाकर मत्स्य तालाबों एवं टाईट हैचरी का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2023 6:50 अपराह्न
 
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने जिले के अपने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और जन-प्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने सिंगोट गांव जाकर मत्स्य तालाबों एवं ट्राउट हैचरी का निरीक्षण करने के साथ ही मत्स्य पालकों को चौबीस लाख बीस हजार रूपये की अनुदान राशि के चैक वितरित किए। राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री  सौरभ बहुगुणा जिले के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान डामटा, नौगांव, पुरोला, बड़कोट और ब्र्रह्मखाल में जनता और पशुपालकों से भेंट एवं जन-संवाद करने के बाद गत देर सायं जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहॅुचे। 
कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने जिला सभागार में पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की पड़ताल की। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान आम लोगों एवं पशुपालकों द्वारा उठाए गए मामलों के निस्तारण के बावत अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों के चयन में जन-प्रतिनिधियों के सुझावों पर समुचित विचार कर तत्परता से अमल किया जाय। उन्होंने योजनाओं एवं लाभार्थियों के चयन की क्रॉस चैकिंग का मैकेनिज्म विकिसित किए जाने पर जोर देने के साथ ही विभागीय योजनाओं के पाक्षिक आधार पर समीक्षा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को प्रोफेशनल तरीके से संचालित कर स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसरों में वृद्धि की जा सकती है और पलायन रूक सकता है। उन्होेंने कहा कि जिले में आगामी मार्च माह तक पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विभाग न्यूनतम एक-एक योजना को मॉडल के तौर पर जमीन पर उतारना सुनिश्चित करें।
बैठक में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी ढौढियाल, सहायक निदेशक मत्स्य यूपी सिंह, सहायक निदेशक डेयरी विकास पीयूष आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने जनपद भ्रमण के अंतिम चरण में कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने आज उत्तरकाशी में शक्ति मंदिर एवं विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद डुण्डा ब्लॉक के सिंगोट गांव का जाकर मत्स्यपालन के क्षेत्र में नए उभरते कलस्टर का निरीक्षण किया। सिंगोट गांव पहुंचने पर प्रधान महेन्द्र सिंह पंवार, नागराजा मत्स्यजीवी उत्पादन सहकारी समिति सिंगोट के अध्यक्ष विजय कलूड़ा आदि ने कैबिनेट मंत्री  बहुगुणा का स्वागत कर इस क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और मत्स्यपालकों की समस्याओं की जानकारी दी। बताया गया कि इस क्षेत्र में मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से ट्राउट मछली के उत्पादन से काफी लोग जुड़़े हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इस गांव में ट्राउट मत्स्य बीज के तैयार करने हेतु मिनी हैचरी भी स्थापित की गई है और विपणन के लिए विभाग द्वारा रेफ्रिजरेटेड वैन भी दी गई है।
कैबिनेट मंत्री ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के लिए गांव के युवा विनय व नीरज कलूड़ा को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें अन्य युवाओं को प्रेरित करने की अपील की। कहा कि इस काम को बड़ा कलस्टर बनाकर करने से ग्रामीणों को अधिक फायदा मिल सकेगा। विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपादा योजना में महिलाओं को जोड़ने सहित अनेक प्रकार केे प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। मत्स्यपालन के लिए बिजली की दर में कमी की गई है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालन के लिए सेमगाड मत्स्यजीवी उत्पादन सहकारी समिति क्यारी दिचली को ग्यारह लाख रूपये तथा भड़कोट (डुण्डा) के तेग सिह को छः लाख साठ हजार एवं कमद (डुण्डा) के गंगा विष्णु कमद को छः लाख साठ हजार रूपये की अनुदान राशि के चैक वितरित किए। इस मौके पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, सहायक निदेशक मत्स्य यूपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी
  • चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन मोड में डीएम गौरव कुमार, सड़क सुरक्षा से लेकर गैस संकट तक व्यवस्थाओं पर फोकस
  • शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
  • समाज को जागरूक करने में स्वयं सेवकों की भूमिका अहम
  • नाबालिग से दुष्कर्म  का आरोपी पुलिस ने धर दबोचा
  • एनएसएस शिविर में बोले एसपी सुरजीत सिंह पंवार – “मैं भी कभी आपकी तरह रहा एनएसएस का स्वयंसेवक”
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला चिकित्सालय से दूरस्थ त्यूनी तक बढ़ाई गई मैनपावर, देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती
  • ज्योतिर्मठ : श्री नृसिंह मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन
  • नंदानगर महाविद्यालय में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.