बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का किया लोकार्पण

करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः महाराज 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2022 5:52 अपराह्न
उत्तरकाशी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ-साथ होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का लोकार्पण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद के विकासखंड मोरी के 22 ग्रामों के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव विशु मेले में प्रतिभाग करने के साथ-साथ ग्राम जखोल में गंगा होमस्टे और होटल गंगा टूरिस्ट लॉज लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी के अंतर्गत वर्तमान में लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत, जलागम, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की लगभग 1799.35 लाख से भी अधिक धनराशि की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई योजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा करोड़ो रूपये की योजनायें स्वीकृत हो चुकी हैं जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इतना ही नहीं योजनायें भी प्रस्तावित हैं जिनको अतिशीघ्र  क्रियान्वित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बिशु मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा जखोल में सरूताल तक पैदल मार्ग जिसकी लागत 60.30 लाख है का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसादी उसने हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री के विकास के लिए 54.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रवेश द्वार पार्किंग लाइटिंग जन सुविधा एवं यमुनोत्री में अप्रोच रोड का निर्माण घाट निर्माण जानकी चट्टी ट्रक रूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हरसिल के पर्यटन आधारित विकास के लिए हरसिल मुखवा मोटर मार्ग एवं हरसिल बमोरी मोटर मार्ग के लिए 275.35 लाख के कार्य प्रस्तावित है। उत्तरकाशी में पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 166.45 लाख, नगर पंचायत पुरोला में बस एवं कार पार्किंग निर्माण हेतु 1484.22 लाख का प्रस्ताव है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखंड बोरी में जखोल से सरूताल तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार एवं सरूताल का सौंदर्य करण 60.30 लाख की लागत से किया जा रहा है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत 48.47 लाख की लागत से मोरी हरकीदून एवं जखोल सर्किट का का विकास और ताकुला-हरकीदून मार्ग के भड काघांच हेतु 11.48 लाख की लागत से वुडन सेड का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत ग्राम जखोल में पाजा खड्ड व चमाली खड्ड से 84.04 लाख की लागत से आवासीय भवनों की बाढ़ सुरक्षा कार्य, बडेडा खड्ड व तेकुना खड्ड से 75.38 लाख की लागत से और बड़गाड खड्ड (झिनाणुपियागाड) में 196.50 लाख की लागत से आवासीय एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में अनेक सड़कों का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है जबकि कई करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 करोड़ 10 लाख 28 हजार के कार्य चल रहे हैं जबकि स्पेशल सहायता स्कीम के अंतर्गत 80.66 लाख की लागत के कार्य वर्तमान में प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार जलागम एवं पंचायत राज विभाग से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मेला समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लाक प्रमुख वचन पंवार, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सांकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, मोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, टीकाराम, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.