रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कर्नाटक रवाना, राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर एनईपी पर डॉ. के. कस्तूरीरंगन के साथ करेंगे चर्चा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2022 10:24 अपराह्न
देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज कर्नाटक रवाना हो गये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कर्नाटक में राज्य सहकारी बैंकों, अन्य अपैक्स बैंकों सहित राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पूर्व ईसरो प्रमुख एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ. के. कस्तूरीरंगन से मुलकात कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किये जाने एवं एनईपी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, इसके साथ ही वह कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
कर्नाटक रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि कर्नाटक सहकारिता के क्षेत्र में शीर्ष राज्यों की श्रेणी में आता है। सहकारिता के क्षेत्र में कर्नाटक राज्य द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी लेकर कर उत्तराखंड में भी सहकारिता  के माध्यम से कृषि गतिविधियों, ग्रामीण गतिविधियों और ग्रामीण विकास पर काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कर्नाटक राज्य सहकारी बैंकों एवं अन्य अपैक्स बैंकों के अधिकारियों से वह बैंकों की कार्यप्रणाली की बारीकियां जानेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी कर्नाटक ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।
तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस का भ्रमण कर करेंगे। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन कॉउंसिल, बंगलुरू विश्वविद्यालय सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। अपने कर्नाटक भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इसरो के पूर्व निदेशक एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ. के. कस्तूरीरंगन से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य में एनईपी लागू किये जाने की जानकारी भी देंगे। मुलाकात के दौरान डॉ. कस्तूरीरंगन के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्राथमिक स्तर पर लागू करने के बाद शीघ्र ही उच्च शिक्षा में भी लागू कर दी जायेगी, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कर्नाटक भ्रमण के दौरान उच्च शिक्षा विभाग से रूसा सलाहकार प्रो. एमएसएम रावत एवं दून मेडिकल कालेज के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी कैबिनेट मंत्री के साथ रहेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.