रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के आवासीय और अनावासीय भवन का किया शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2021 6:11 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आज रविवार को माल रोड़ पौड़ी में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के आवासीय और अनावासीय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माण दायीं संस्था को शीघ्र ही भवन को तैयार करने के निर्देश दिए।

काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि करीब दो करोड़ 88 लाख की लागत से भवन का निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को राज्य स्थापना दिवस तक भवन को तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबीना मंत्री डॉ. रावत ने राज्य आंदोलन के समय की अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र के कण्वाश्रम में आयुर्वेद की रचना चरक डांडा में महर्षि चरक ने की थी। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि आयुर्वेद की रचना पौड़ी जनपद में हुई थी। उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने भवन निर्माण के लिए स्थल चयन हेतु दौड़-धूप की है उसे अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा की आयुर्वेदिक विभाग के लिए आज का दिन होली और दिवाली से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोटद्वार से लेकर पौड़ी व श्रीनगर तक सड़क मार्ग को ऑल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए करीब 1000 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है, जिससे पौड़ी को चारधाम यात्रा रूट से जोड़कर इस क्षेत्र का विकास किया जा सकेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ रावत को अवगत कराते हुए कहा कि इस भवन के भूतल पर बनने वाली पार्किंग से शहर में पार्किंग की समस्या से निजात मिल पाएगी। कहा कि इससे पूर्व भी माल रोड पर पालिका की ओर से पार्किंग का निर्माण किया गया है, जिससे कि शहर में यातायात सुचारू हुआ है। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र ने भवन में बनने वाले विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन में भूतल पर पार्किंग तथा प्रथम व द्वितीय तल में कार्यालय गोदाम के साथ ही वैलनेस सेंटर और योगा सेंटर भी विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का मूल मंत्र ही वैलनेस और योगा है। इसी तर्ज पर भवन में इन सेंटरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा सिंह, डॉ अनुज कुमार, डॉ. राकेश सेमवाल, डॉ राजेश कुमार, डॉ. रितु जख्मोला, डॉ. अब्दुल कयूम खान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दीप्ति राणा, डॉ. रीना, संचालक गणेश खुगशाल ‘गणी‘, प्रदीप सजवाण, राजकुमारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.