posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:37 अपराह्न
कोटद्वार ।भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी की एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा स्पर्श गंगा दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानार्चाय पुष्पा धस्माना ने कहा कि स्पर्श गंगा दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक स्वयंसेवी अपने अपने क्षेत्र में पानी को साफ रखने एवं बचाने रखने के लिए सबको जागरूक करें तथा स्वयं भी जागरूक हों।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा़मंजु कपरवाण ने कहा कि स्पर्श गंगा दिवस मनाने का उद्देश्य गंगा में मिलने वाली सभी नदियों नहरों व पानी के स्रोतों को साफ करना है। जब वे सब साफ रहेंगे तभी गंगा भी साफ रह सकती है। मौके पर स्वयंसेवियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।इस अवसर पर शिक्षिका हिमानी बहुगुणा, उषा रावत, किरण जागरवाल, शिवेत्री सिंह, ऋतु थपलियाल, वीना शर्मा, सुमन लता, विनीता जोशी, पीतांबरी रावत, सावित्री रावत, भावना पांडे, अर्चना कण्डवाल, हेमलता बडोला, सुचिता बिष्ट, स्वंयसेवी हर्षिता नेगी, मुस्कान, श्रेया, दिशा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।




