रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड से अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को मिली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2024 12:30 पूर्वाह्न

देहरादून। केंद्र में मोदी सरकार की स्थापना को पांच सांसद देने वाले उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराश नहीं किया है। उत्तराखंड से युवा सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय कैबिनेट में जगह देकर भी भाजपा ने बड़ा संदेश दिया है। टम्टा के जरिए भाजपा ने जातीय संतुलन संभालने का काम किया है। इसके जरिए भाजपा ने साफ कर दिया है कि वो दलित पिछड़ा वोट बैंक को किसी भी सूरत में फिसलने नहीं देना चाहती। टम्टा को सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी होने का भी बड़ा लाभ मिला है।
मौजूदा समय में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं। पांच में से दो सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और रानी राज लक्ष्मी भी ठाकुर हैं। सीएम ठाकुर होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ब्राह्मण हैं। इसके अलावा सांसद अजय भट्ट और अनिल बलूनी भी ब्राह्मण हैं। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ओबीसी वर्ग से हैं। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में भी सतपाल महाराज, धन सिंह रावत ठाकुर हैं। सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा ब्राह्मण हैं। रेखा आर्य दलित समाज से आती हैं। प्रेमचंद अग्रवाल वैश्य समाज से हैं। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भी ब्राह्मण हैं।

इस लिहाज से अजय टम्टा को केंद्रीय कैबिनेट में स्थान देकर भाजपा ने बड़ा जातीय संतुलन साधा है। इसके साथ ही दलित समाज को साथ रखने को बड़ा संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार में जिस तरह भाजपा को दलित वोटों का नुकसान हुआ है, उसे साथ जोड़े रखने को भाजपा ने सीमांत जिले से आने वाले अजय टम्टा को केंद्रीय कैबिनेट में स्थान दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड पर खासा फोकस रहता है। पीएम मोदी के आदि कैलाश यात्रा से जिस तरह सीमांत जिले में रौनक लौटी है, उसे देखते हुए भी अजय टम्टा को मंत्री बनाए जाने के बड़े मायने हैं। उत्तराखंड पीएम मोदी के लिए कितना खास है, उसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि गठबंधन सरकार होने के बावजूद उत्तराखंड को कैबिनेट में जगह दी गई है।

इस लोकसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी पर प्रचार का बड़ा जिम्मा था। न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि देश भर के तमाम राज्यों में सीएम धामी ने धुंआधार प्रचार किया। इन अधिकतर सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत भी दर्ज की। उत्तराखंड में भी पांचों लोकसभा सीटें जीतने के पीछे भी सीएम के आक्रामक प्रचार अभियान को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। अजय टम्टा को भी सीएम धामी के करीबी होने का भी लाभ मिलता दिख रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा भले ही पांचों सीटें जीती हो, लेकिन दो लोकसभा सीट पर भाजपा को वोट बैंक का नुकसान हुआ है। गढ़वाल सीट पर भाजपा को करीब दो लाख और हरिद्वार सीट पर भी भाजपा को पौने दो लाख वोटों का नुकसान हुआ है। वोट बैंक का ये नुकसान आगे चल कर बड़ा न हो, इसके लिए उत्तराखंड को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.