रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सहमति के बाद जिला योजना में की गयी सभी जिलों को शत प्रतिशत राशि जारी, अवशेष कार्यों को किया जाए समय से पूरा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2021 6:12 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए अवशेष कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 20-21 में प्राविधानित जिला योजना के तहत अवशेष राशि 65.50 करोड़ जारी करने पर सहमति दी है। चालू वित्त वर्ष में जिला योजना के तहत कुल 665.50 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष 600 करोड़ की राशि पहले ही सभी जिलों को अवमुक्त की जा चुकी है।

यह राशि जिलाधिकारियों के निर्वतन पर रखी जाएगी। इसमें सामान्य, एससीपी और टीएसपी के तहत अनुदान राशि दी जाती है। चालू वित्त वर्ष में जिला योजना के तहत बजट में कुल 665.50 करोड़ का प्रावधान किया गया था। 600 करोड़ की राशि जिलों को पहले ही जारी हो चुकी है। अब शेष राशि 65.50 करोड़ भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सहमति के बाद इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना में शत प्रतिशत राशि जारी हो जाएगी। इससे चालू वित्त वर्ष के जिला योजना के अवशेष कार्य पूरे हो सकेंगे।

इसमें नैनीताल को 4 करोड़, 59 लाख 38 हजार 120 रुपए, उधमसिंह नगर को 4 करोड़ 85 लाख 54 हजार 230 रुपए, अल्मोड़ा को 4 करोड़ 89 लाख 18 हजार 125 रुपए, पिथौरागढ़ को 4 करोड़ 69 लाख, 71 हजा 545 रुपए, बागेश्वर को 3 करोड़ 90 लाख 24 हजार 115 रुपए, चंपावत को 3 करोड़ 81 लाख 88 हजार 140 रुपए, देहरादून को 6 करोड़ 51 हजार 200 रुपए, पौड़ी को 7 करोड़, 88 लाख 96 हजार 535 रुपए, टिहरी को 6 करोड़ 25 लाख65 हजार 895 रुपए, चमोली को 4 करोड़ 86 लाख 4 हजार 155 रुपए, उत्तरकाशी को 5 करोड़ 98 हजार 575 रुपए, रुद्रप्रयाग को 3 करोड़ 80 लाख 60 हजार 310 रुपए और हरिद्वार को 4 करोड़ 40 लाख 80 हजार 55 रुपए जारी करने पर सहमति दी गई है।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत धोरणखास वार्ड संख्या 5 के ब्रह्मवाला खाला में 0.900 किमी लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण व सुधार कार्य के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 75.84 लाख की स्वीकृति दी है।

रुद्रपुर, डोईवाला व चंबा में मिनी स्टेडियम बनेंगे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवा कल्याण विभाग के तहत राजकीय इंटर कालेज रुद्रपुर शक्तिफार्म में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 99.15 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 39.66 लाख अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। डोईवाला में मिनी स्टेडियम के लिए 49.56 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 19.82 लाख अवमुक्त करने को हरी झंडी दी है। चंबा में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 99.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति देते हुए पहली किश्त 39.74 लाख जारी करने पर सहमति दी है। इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और विलंब या किसी भी अन्य दशा में आगणन पुनरीक्षण पर विचार नहीं करने की शर्त के साथ यह सहमति दी गई है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्पसंख्यक विकास निधि योजना के तहत विभिन्न कार्यों के ले 29.83 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। साथ ही अल्पसंख्यकों के विकास के कार्यों को चालू वित्तीय वर्ष में समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

चयनित स्थान पर ही होगा चंपावत में जेल निर्माण

मुख्यमंत्री ने चंपावत कारागर के लिए चयनित भूमि पर ही कारागार का निर्माण करने पर सहमति दी है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से स्थानीय निवासियों की सहमति के बाद भूमि क्रय की गई तथा उसकी चारदीवारी का निर्माण किया गया। इस पर अब तक 2.4 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। अब इस कारागार को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

पुलिस कार्मिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 1 करोड़ का बजट प्राविधान किए जाने की मांग के प्रस्ताव पर सहमति दी है। इससे पुलिस कार्मिकों को पुरस्कार इत्यादि दिए जाएंगे। उत्तरकाशी की पुलिस लाईन ज्ञानसू में प्रस्तावित टाईप-दो के दो आवासीय भवनों के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री ने 55.07 लाख का अनुमोदन दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर के प्रथम तल पर फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य के लिए 99.62 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.