posted on : अप्रैल 16, 2022 10:26 अपराह्न
केदारनाथ/ रूद्रप्रयाग : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के 22 सदस्यीय दल ने केदारनाथ में यात्रा पूर्व तैयारियां शुरू कर दिया है। अग्रिम दल ने मंदिर परिसर में साफ सफाई, रंग रोगन, पूजा काउंटरों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल बैशाखी को मंदिर समिति का अग्रिम दल शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ रवाना हुआ। बीते 15 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह ने केदारनाथ में यात्रा तैयारियों की दुरस्त करने के आदेश दिये। समिति के सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व में मंदिर समिति का अग्रिम दल व्यवस्थाओं से जुटा हुआ है। अग्रिम दल में अवर अभियंता दीपक रावत, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला आदि शामिल हैं।


