मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन ने बडखोलू पुल के संबंध में ग्रामीणों से की वार्ता

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2022 3:35 अपराह्न
सतपुली । बडखोलू मोटर पुल को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत घर में बैठक कर वार्ता की । जिसमें  मोटर पुल निर्माण किये जाने को लेकर सरकार तक वार्ता करवाने और लिखित में आश्वासन मिलने पर 22 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन व चक्का जाम को स्थगित किया गया । वार्ता में सतपुली उपजिलाधिकारी संदीप कुमार और केएस रावत एक्शन वर्ल्ड बैंक डिविजन पौड़ी ने ग्रामीणों संग बडखोलू में मोटर पुल बनाए जाने को लेकर पंचायत घर में बैठक कर वार्ता की । बैठक में ग्रामीणों ने 2010 में जर्जर हो चुके झुलापुल और 2013 में मोटर पुल स्वीकृत होने के बावजूद भी मोटर पुल न बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया । सभी ग्रामीणों ने एक मत होकर मोटर पुल निर्माण शीघ्र करवाएं जाने को लेकर अपनी बात रखी ।
वहीं सतपुली उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने ग्रामीणों को चक्काजाम व धरना प्रदर्शन न किए जाने को काफी मनाया और ग्रामीणों को सड़क पर चक्का जाम व धरना प्रदर्शन न करने की सलाह दी । जबकि देहरादून से पहुचे केएस रावत एक्शन वर्ल्ड बैंक डिविजन पौड़ी ने ग्रामीणों को मोटर पुल निर्माण के संबध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी और अपने स्तर से सभी कार्य पूर्ण होने को लेकर बात कही तथा वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही मोटर पुल निर्माण प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया । जिस पर ग्रामीणों ने लिखित में दिए जाने और प्रतिनिधि मंडल को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों और सरकार से वार्ता करवाएं जाने को लेकर बात कही । जिस पर केएस रावत एक्शन वर्ल्ड बैंक डिविजन पौड़ी ने मोटर पुल निर्माण की कार्यवाही को शुरू करवाएं जाने को लेकर लिखित में तीन माह का समय दिया तथा साथ ही प्रतिनिधि मंडल को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों और सरकार से वार्ता करवाएं जाने को लेकर कहा । जिस पर उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने भी हामी भरी और लिखित पत्र में हस्ताक्षर कर लोगों को आश्वासन दिया । तब जाकर ग्रामीणों ने 22 अक्टूबर को चक्का जाम व धरना प्रदर्शन ख़त्म किये जाने को लेकर सहमति दी ।
बैठक में सुधा डोभाल तहसीलदार सतपुली, उपनिरीक्षक सतपुली विनोद सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक इस्माइल खान, वरुण कुमार वर्मा जेई व रणवीर सिंह ग्राम प्रधान बडखोलू, राज्य आन्दोलनकारी महिपाल सिंह, संजय डबराल जिला पंचायत सदस्य,  हरेंद्र सिंह(जजू), जगबहादुर सिंह, मेहरबान मियां,  हरेंद्र सिंह, सुमन प्रकाश नेगी, जंगवीर सिंह बिष्ट,  शशिधर प्रसाद, चैतराम, विजय सिंह, बलबीर सिंह, उमेश सिंह, मालदास, गंगा सिंह, चतर सिंह, सतेंद्र प्रसाद, शकुन्तला देवी, विदु देवी, सतेश्वरी देवी, जीवनी देवी, कुंवारी देवी, हंसा देवी, रेखा देवी, संगीता देवी,  पिंकी देवी, प्रताप सिंह, सतेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.