रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर सचिव सी. रविशंकर ने गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2024 1:35 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : अपर सचिव सी. रविशंकर ने आज गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुजनों को हर्षिल क्षेत्र के मनोरम नैसर्गिक सौंदर्य के साथ ही बर्फबारी और तप्तकुंड के गर्मपानी के अनूठे अहसास से रूबरू होने का सुअवसर भी मिलता है, जो शीतकालीन यात्रा का विशेष आकर्षण है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
शासन स्तर से जिले के विकासखंड भटवाड़ी एवं डुंडा के निरीक्षण एवं समन्वय के लिए नोडल अधिकारी रूप में नामित अपर सचिव सी. रविशंकर जिले के दो दिन के भ्रमण पर आज उत्तरकाशी पहॅुंचे। अपने भ्रमण की शुरूआत में श्री रविशंकर ने बर्फबारी के बीच गंगोत्री मार्ग पर सुक्खी टॉप क्षेत्र तक का भ्रमण कर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भटवाड़ी एवं गंगनानी तप्तकुंड सहित सुक्खी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों से भी भेंट कर उनसे शीतकालीन यात्रा के बारे में वार्ता की। 
इस दौरान अपर सचिव सी रविशंकर ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। मॉं गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। उन्होंने कहा शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्री इन दिनों बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। रास्ते में गंगनानी स्थित तप्तकुंड के गर्मपानी में स्नान पर्यटकों के लिए एक अनूठा आकर्षण है, जहां पर पहाड़ी से निकलते कर पर्यटकों को अनूठा अनुभव हासिल होगा। सरकार की तरफ से अधिकाधिक लोगों से इस क्षेत्र की यात्रा पर आने की अपील करते हुए श्री रविशंकर ने शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए यात्रियों से अपने फीडबैक साझा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है। इस दौरान भटवाड़ी में निवर्तमान प्रमुख विनीता रावत के नेतृत्व में भेंट करने वाले ग्रामीणों से हुई वार्ता में उन्होंने गंगोत्री मार्ग के चौड़ीकरण करने और इसे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति सुधारे जाने के लिए तत्परता से प्रयास करने का भरोसा दिलाया। 
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाईं, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.