रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने किया प्रेमनगर-गडोली-खण्डाह मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2021 6:42 अपराह्न

पौड़ी : अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल हरक सिंह रावत ने आज प्रेमनगर-गडोली-खण्डाह मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई 04 किलोमीटर की सड़क एवं सड़क के दायरे में बनाई गई पुलिया-पुश्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांववासियों की शिकायत पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य हुए हैं वे कब-कब हुए और कितनी धनराशि व्यय हुई, उसकी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें।

उन्होंने गांववासियों को मोटरमार्ग में जो भी कमियां हैं या जो काम पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें दिखाने की बात कही। इस पर गांववासी हीरा लाल टम्टा का कहना था कि प्रेमनगर-गडोली-खण्डाह मोटर मार्ग पर जगह-जगह पुलिया बनाई गई थी, जिन्हें दैवीय आपदा की धनराशि से पुनः बनाया गया, जो कि सरकारी धनराशि का दुरूपयोग है। इस पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि पहले जो पुलिया बनाई गई थी, वह कच्ची पुलिया थी, जो दैवीय आपदा के कारण बह गयी थी तथा जिन्हें दैवीय आपदा की धनराशि से पुनः बनाया गया, ताकि मोटर मार्ग पर भूस्खलन न हो सके। उन्होंने बताया कि 04 किलोमीटर तक सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई और आगे 09 किलोमीटर सड़क पीएमजीएसवाई के तहत बनाई जा रही है।

गावंवासियों द्वारा मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया गया, इस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि लोनिवि द्वारा बनाई गई 04 किलोमीटर की रोड़ के लिए बस सेवा शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही बस सेवा शुरू हो जायेगी। वहीं 04 किलोमीटर से आगे पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत जो रोड़ बनाई जा रही है, उस पर बस सेवा शुरू करने से पहले आरटीओ द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि प्रान्तीय खण्ड अरूण कुमार पाण्डे, टीटीओ राजेन्द्र विराटीया, लोनिवि से सहायक अभियन्ता महिपाल सिंह नेगी, अपर सहायक अभियन्ता हरीश गैरोला, कैम्प सहायक अपर आयुक्त कार्यालय राजेश कुमार सहित दिनेश चन्द्र उनियाल एवं गांववासी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.