सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2023 4:45 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आगामी 2024 में आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा हेतु केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा हेतु केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में वर्ष 2024 की आगामी परिषदीय परीक्षा में कुल कितने छात्र/छात्रायें पंजीकृत हुये हैं, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल संस्थागत में 12224 बालक, 11839 बालिकायें तथा व्यक्तिगत में 452 बालक, 317 बालिकायें। इस प्रकार हाईस्कूल में कुल पंजीकृत छात्र एवं छात्राओं की संख्या-24832 है। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत रूप से 10219 बालक, 8795 बालिकायें तथा व्यक्तिगत रूप से 888 बालक, 498 बालिकायें। इस प्रकार इण्टरमीडिएट में कुल पंजीकृत बालक एवं बालिकाओं की संख्या-20400 है। उन्होंने यह भी बताया कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 45232 बालक एवं बालिकायें पंजीकृत हुये हैं।
जिलाधिकारी द्वारा परिषदीय परीक्षा 2024 हेतु जनपद में निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल 118 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जिनमें से 101 मिश्रित तथा 17 एकल परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद में कुल कितने संवेदनशील तथा कितने अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र हैं, के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या-16 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या-05 है। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी(मा.) आशुतोष भण्डारी, प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता एवं अन्य सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.