रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया 16 वाँ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2022 11:33 अपराह्न
देहरादून : सांख्यिकीविद् प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के 129 वें जन्म दिवस पर जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी कार्यालय में 16 वाँ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, देहरादून शशि कान्त गिरि द्वारा पी0सी0 महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात् कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के योगदान पर सूक्ष्म रूप से प्रकाश डाला गया।
भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (¼MOSPI    ) द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विगत वर्षों की भाँति 16वें सांख्यिकी दिवस पर ‘‘सतत् विकास के लिये आंकड़े “Data for Sustainable Development”     विषय पर ऑनलाईन वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों, राज्य योजना आयोग, उत्तराखण्ड के अधिकारियों, अर्थ एवं संख्या विभाग, उत्तराखण्ड के अधिकारियों तथा जनपद में शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्य/शिक्षकगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पी0सी0 महालनोबिस द्वारा द्वितीय पंचवर्षीय योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इनके द्वारा वर्ष 1931 में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना कलकत्ता में की गयी। आजादी के पश्चात इन्हें नवगठित मंत्रीमण्डल में सांख्यिकीय सलाहकार नियुक्त किया गया। महालनोविस का सबसे बड़ा योगदान उनके द्वारा शुरू किया गया सैम्पल सर्वे की संकल्पना है। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित महालनोबिस वर्ष 1945 में राॅयल सोसाईटी लंदन के फेलो चुने गये तथा वर्ष 1957 में अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान का सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया। भारत सरकार ने भी इन्हें वर्ष 1968 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के डाॅ0 मोनिका श्रीवास्तव, भूपाल सिंह चैहान, बृजपाल सिंह, अब्बल सिंह नेगी, बहादुर सिंह चैहान, चन्द्रपाल सिंह नेगी, सरबीन भण्डारी, सतेन्द्र नेगी, मोहित भण्डारी, हिमांशु बिष्ट, शांति सिंह, शकुन्तला शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, नगमा अन्सारी, विनोद कुमार, अमित कुमार, राजेन्द्र सिंह, ऋषि कुमार उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
  • राजकीय मानदेय को लेकर सड़क पर उतरे पीटीए शिक्षक
  • आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड बना मिसाल, BRICS बैठक में मॉडल की हुई प्रशंसा
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला से दुष्कर्म व धमकी के आरोप में नामजद आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर, आधार से वंचित नागरिकों को मिलेगा लाभ, लंबित नामांकन मामलों का भी होगा निस्तारण
  • विश्व साइकिल दिवस पर गोपेश्वर में निकली साइकिल रैली
  • घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, ₹29 बढ़े दाम, तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी
  • देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, साहित्यकारों ने बिखेरा काव्य का रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.