मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जिले के 14 विद्यालय हुए बंद, अध्यापकों को दूसरे स्कूल में किया समायोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2023 2:19 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद में कोट, नैनीडांडा, बीरोंखाल, जयहरीखाल, दुगड्डा आदि ब्लॉक में आने वाले स्कूलों में छात्र संख्या घटने के कारण यहां के 14 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पौड़ी जिले में शिक्षा विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्राइमरी स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। जिसके चलते मौजूदा सत्र में छात्र संख्या शून्य हो जाने की वजह से जिले में 14 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि, बीते सत्र में प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1407 थी। वही इन स्कूलों के बंद हो जाने के बाद अब जिले में स्कूलों की संख्या का आंकड़ा 1397 पर आ गया है। साथ ही इन स्कूलों में तैनात 18 शिक्षकों का समायोजन भी विभाग ने अन्य स्कूलों में करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को लेकर शिक्षा महकमा चिंता की स्थिति में है। जानकारी के मुताबिक जिले के कोट ब्लॉक से लेकर बीरोंखाल, नैनीडांडा, जयहरीखाल, दुगड्डा आदि ब्लॉकों में आने वाली स्कूलों में छात्र संख्या घटती हुई नजर आई। इस दौरान निजी स्कूलों की तर्ज पर आदर्श स्कूलों का भी संचालन किया गया है। हालांकि, इसका कुछ असर भी दिखाई दिया। शिक्षा विभाग ने जिले के कुछ स्कूलों को अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर मॉडर्न बनाया है। पौड़ी जिले में आदर्श स्कूलों की संख्या 45 है। हर ब्लॉक में एक आदर्श स्कूल है। इन स्कूलों में वन प्लस फाइव टीचर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल पूरी तरह से इंग्लिश मीडियम में संचालित हो रहे हैं। साथ ही पीएम श्री उत्कृष्ट स्कूलों का भी चयन किया गया है। इसमें 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों का चयन मानकों के तहत किया गया है।

पौड़ी जिले में ऐसे 13 स्कूल चयनित हैं, जिसमें 6 माध्यमिक और शेष प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। केंद्र सरकार इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर व्यय उठा रही है। स्कूलों में कंप्यूटर से लेकर लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। पौड़ी के DEO डॉ. शिव पूजन सिंह का कहना है कि, छात्र संख्या शून्य हो जाने के कारण, ऐसे स्कूलों में तैनात 18 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित कर दिया गया है। इनका प्रस्ताव संबंधित ब्लॉकों से आया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ FIR, सीएम धामी की संस्तुति पर सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है प्रकरण
  • सनातन, राजनीति और “टैग” की बहस : आस्था, पहचान और वैचारिक स्पष्टता
  • विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में रचा इतिहास, “यूनाइटेड बाय यूनीक” थीम को साकार करती पित्ताशय कैंसर की अति-दुर्लभ सर्जरी, 11 घण्टे तक चली अत्यंत जटिल सर्जरी, 6 अंगों में फैली बीमारी को निकाला गया
  • जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • मॉडर्न पटवारी चौकियां, लैपटॉप व आधुनिक रिकॉर्ड रूम बनाने पर जोर
  • रेल बजट में उत्तराखंड को 4769 करोड़ बजट आबंटित
  • कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश – मुख्य सचिव
  • ज्योर्तिमठ के उभरते खिलाड़ियों के साथ हरिद्वार में पक्षपात
  • 2047 विज़न की तर्ज पर अब पंचायत स्तर तक बनेगा विज़न डॉक्यूमेंट – मुख्य सचिव
  • हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.