गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल राइफल के गश्ती दल पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद, पांच गंभीर घायल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2024 4:43 अपराह्न
  • गढ़वाल राइफल के पांच जवान शहीद।

जम्मू & कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने गढ़वाल राइफल के गश्ती दल पर आतंकियों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) समेत पांच जवान शहीद हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

आतंकियों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है, आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।

ऑपरेशन में पैरा कमांडो भी शामिल कर लिए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सेना बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के सफाये की तैयारी में है।

घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया है। बिलावर से बदनोता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।इस हमले में भारी हथियारों से लैस तीन आतंकियों के शामिल होने का अंदेशा है। इनके हाल में सीमापार से घुसपैठ करने का शक है। डीजीपी आरआर स्वैन खुद आतंकियों के खिलाफ अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

आतंकियों ने जहां हमला किया है, वह क्षेत्र उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से जुड़ता है। वहां पहले भी कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि सीमापार से घुसपैठ के बाद आतंकी इसी रास्ते से मैदानी इलाके तक पहुंचते हैं।

इससे पहले जम्मू में रविवार को ही राजौरी में सेना के कैंप पर हमले में एक जवान घायल हुआ था। उसे भी आतंकी हमला माना जा रहा है। इससे पहले कुलगाम जिले में शनिवार को दो मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया था। सेना के दो जवान भी बलिदान हुए थे। 26 जून को डोडा में तीन आतंकी मार गिराए थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
  • संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड की पहल, सचिव दीपक कुमार गैरोला ने मुंबई में शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों से किया मंथन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.