सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या, इजरायल ने ईरान में घुसकर मारा!

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2024 4:37 अपराह्न

नई दिल्ली : हमास चीफ इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई. हमास ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बताया है. हालांकि, इजरायल की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया गयाहै. इस्माइल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे थे. ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में पुष्टि की है कि तेहरान में जहां हानिया ठहरे थे, उसी आवास पर हमला किया गया. इस हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई. 

इस्माइल हानिया की मौत पर क्या बोला हमास?

ABP news के अनुसार हमास ने आरोप लगाया कि इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास नेता हानिया की मौत हुई है. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अभी हमले की जांच की जा रही है, यह कैसे हुआ… इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. इतना ही नहीं हमास ने इजरायल को धमकी भी दी है. हमास ने कहा, हानिया की मौत बेकार नहीं जाएगी. इसका बदला लिया जाएगा. हमास ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया.

हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद से इजरायल हमास लड़ाकों और नेताओं के खिलाफ फिलिस्तीन में लगातार हमले कर रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर से हमले के बाद अब तक 39,360 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 90,900 से अधिक घायल हुए हैं.

हैती ने अमेरिका को दे डाली धमकी

यमन के हैती संगठन ने इस हमले के पीछे अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. हैती ने कहा, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका दौरे पर हत्याओं के लिए हरी झंडी ली है. जो कुछ भी हो रहा है, उसमें अमेरिका शामिल है और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. 

इजरायल के हमले में अब तक हमास के इन बड़े नेताओं की हुई मौत

  • जनवरी 1996: इजरायल ने गाजा के बेइत लाहिया में हमास के सैन्य नेता याह्या अय्याश की हत्या की.
  • मार्च 2004: हमास के धार्मिक नेता और फाउंडर शेख अहमद यासिन इजरायली स्ट्राइक में मारे गए.
  • अप्रैल 2004: हमास के को फाउंडर और यासिन की जगह लेने वाले अब्देल अजीत इजरायल के हेलिकॉप्टर द्वारा दागी गई मिसाइल हमले में मारे गए.
  • जनवरी 2024: सीनियर हमास नेता सालेह अल अरौरी की इजराइल ड्रोन हमले में बेरूत में मौत.
  • जुलाई 2024: ईरान में इस्माइल हानिया की हत्या.

इजरायल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर विश्लेषकों ने तुरंत ही इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराना शुरू कर दिया. हालांकि, इजराइल ने अभी खुद कोई टिप्पणी नहीं की. 

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.