बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ी खबर : कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2024 3:51 अपराह्न

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के 11 स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें DPS, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली DPS को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल की भी धमकी मिली है।

दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा Email मिला है। जिसके बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज रहे हैं। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया जा रहा है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।

जानकारी के अनुसार द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है।

संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल परिसर की सघन जांच की जा रही है। वहीं, पुष्प विहार स्थिति एमिटी स्कूल को भी ईमेल मिला है। दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल आया है। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि स्कूल को एक ईमेल मिला है जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। स्कूल की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर ईमेल भेजा गया है। और यह एक ही पैटर्न पर लग रहा है। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

DCP  साउथ वेस्ट रोहित मीना ने कहा, ‘हमें जानकारी मिली कि सुबह करीब 4:15 बजे कई स्कूलों को एक ही ईमेल भेजा गया था। हमने कार्रवाई की और स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। छात्रों को घर वापस भेजा गया। सभी स्कूलों में जांच चल रही है और हमारी तकनीकी शाखा ईमेल की जांच कर रही है, ऐसा लगता है कि यह एक सामूहिक ईमेल है। मैं छात्रों और अभिभावकों से शांत रहने का अनुरोध करना चाहता हूं घबराने की जरूरत नहीं है। हम प्रत्येक स्कूल की जांच करा रहे हैं और स्कूल प्रशासन के संपर्क में हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.