रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, यहां कॉलेज पास आउट करते ही मिलेगी नौकरियां

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2023 3:19 अपराह्न

 

शिमला :  राज्य के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को बजट से अच्छी खबर निकल कर आई है। छात्रों को स्नातक की डिग्री करने के बाद रोजगार के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। कॉलेज से पास आउट होते ही उन्हें कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरियां मिलेगी। इसके लिए कॉलेजों में साल में 2 बार रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेलों के अलावा भी सरकार कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट करवाएगी। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट भाषण में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले यह सरकार का प्रयास रहेगा।

CM  सुख्कू ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लर्निंग आउटकम में गिरावट आई है। इसको सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए स्कूल खोलने व अपग्रेड करने के बजाए जो स्कूल खुले हैं उनका ढांचा बढ़ाया जाएगा। इन स्कूलों में अध्यापक तैनात किए जाएंगे व लैब की सुविधा दी जाएगी। स्कूल भवन बनाने के अलावा खेल मैदान की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल स्कूलों के 30 फीसद स्कूल 1-1 शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। यह व्यवस्था अब नहीं रहेगी।

CM ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। इनमें प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक शिक्षा सुविधा के साथ इंडोर व आउटडोर सुविधा होगी। जहां पानी की सुविधा है वहां पर स्विमिंग पुल भी बनाए जाएंगे। इस पर 300 करोड़ इस पर खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की प्रतियोगी परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की एक्सेस व लाइब्रेरी का निर्माण होगा। राज्य के हर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पुस्तकालय बनेगा।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्कूल व कॉलेजों के पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। रोजगार आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो विषय पुराने हो चुके हैं उनके स्थान पर नए कोर्स शुरू होंगे। 762 स्कूलों में आईसीटी लैब बनाई जाएगी। मेधावी छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर बच्चे आज भी टाट पट्टी पर बैठते हैं। इन स्कूलों में अब डेस्क लगाए जाएंगे। इसके लिए 40 हजार डेस्क दिए जाएंगे। 17 हजार 517 अध्यापकों को टैबलेट देंगे। मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हास्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 240 करने की घोषणा की।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.