सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत की अमृत यात्रा : महिला नेतृत्व वाली यात्रा

लेखक : उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 27, 2023 5:52 अपराह्न

नई दिल्ली : जैसे ही ऐतिहासिक नारीशक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके पारित होने को सांसदों के लिए अग्नि परीक्षा कहा। यह वास्तव में अग्नि परीक्षा है: समानता और संतुलन के आधार पर भारत के पारंपरिक गौरव को बहाल करने के लिए अग्नि परीक्षा; अग्निपरीक्षा उस सर्वोच्च स्थान को पुनः प्राप्त करने के लिए जिसका लाभ प्राचीन काल से महिलाओं को मिलता आया है; और राजनीतिक गलतफहमियों से ऊपर उठकर नारी शक्ति के लिए एक साथ खड़े होने के लिए अग्नि परीक्षा। आधुनिक लोकतांत्रिक भारत के मंदिर,संसद कोअर्धनारीश्वर की भावना का प्रतीक होना चाहिए,जो महिलाओं के लिए समानता और पूर्ण संतुलन का परिचायक है।

लैंगिक असमानता और अन्याय से जूझ रही दुनिया में, भारत महिलाओं के प्रति ऐतिहासिक श्रद्धा के प्रतीक के रूप में स्थित है। सदियों से, भारतीय संस्कृति ने महिलाओं को शक्ति के अवतार का रूप दिया है तथा विदुषियों, वीरांगनाओं, रानियों और नेताओं के रूप में उनकी अपार क्षमता को पहचाना है।आध्यात्मिक क्षेत्र में भी महिलाओं को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि प्रकट करने वाली त्रिदेवी के रूपमें सम्मानित किया जाता है।चाहे विदुषियों द्वारा रचित मंत्रों/ श्लोंकों सहित वेदों एवं उपनिषदों जैसे प्राचीन ग्रंथों की रचना हो या प्रारंभिक सभ्यताएं हों या चाहे वीरांगना रानियों द्वारा अपने राज्यों को जीत और समृद्धि की ओर अग्रसर करना हो, महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचीन भारत में महिलाएं न केवल शिक्षित थीं बल्कि दार्शनिक चर्चाओं और धार्मिक समारोहों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। भारत ने गार्गी, लोपामुद्रा और मैत्रेयी जैसी प्रसिद्ध दार्शनिकों और विदुषिओं, वीरांगना रानी पद्मिनी, रानी दुर्गावती, रानी रुद्रमादेवी, रानी अहिल्याबाई होल्कर और ऐसी कई महान महिलाओं का मान बढ़ाया है। आधुनिक दुनिया ने सदियों पहले ही उन्हें मतदान का अधिकार भी दे दिया था।

रामायण और महाभारत में सीता माता, द्रौपदी और कुंती जैसी दृढ़ प्रतिज्ञ व प्रभावशाली महिलाओं को दर्शाया गया है, जिन्होंने इन महाकाव्यों की गाथाओं और घटनाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं के प्रतिसम्मान पारिवारिक परिवेश में उनकी भूमिकाओं तक भी फैला हुआ है। वह “सह धर्मचारिणी” है, जिसका अर्थ है कि वह गृहस्थ धर्म में एक समान भागीदार है, जहां वे अपने पति के साथ, घर का नेतृत्व करती रही हैं, सभ्यता को धर्म के मार्ग पर ले जाती हैं। यह अनोखी बात है कि सनातन धर्म में शक्ति की परंपरा के तहत दिव्यस्त्री के प्रति विशेष आस्था मिलती है,जिसे शक्ति या दिव्य मां के रूप में दर्शाया गया है।

इन सांस्कृतिक मूल्यों को प्रतिध्वनित करते हुए, एक संस्कृत उद्धरण में महिलाओं की भूमिका को समाज के वास्तुकार के रूप में सुंदरता से व्यक्त किया गया है:

‘नारीसमाजस्य कुशलवास्तुकार:‘

उल्लेखनीय है कि भारतीय समाज में नारी का बहुत श्रद्धा और सम्मान का स्थान रहा है। यह ऐसी परंपरा है, जो अनगिनत पीढ़ियों से चली आ रही है। हालांकि,पिछले कुछ वर्षों में, बार-बार होने वाले हमलों ने हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं में निहित इस स्त्री महत्व को खत्म कर दिया है। नतीजतन, आधुनिक भारत में, राजनीतिक प्रतिबद्धता और पहल की कमी के कारण विधायिकाओं (संघ और राज्य दोनों) में महिलाओं का प्रतिनिधित्व स्पष्ट रूप से पिछड़ गया है।

2014 के बाद से, मोदीजी ने भारत की लैंगिक समानता को फिर से व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया है। इसकी शुरुआत महिला विकास को महिला-नेतृत्व वाले विकास के मिशन में बदलने के साथ हुई। भारत की विकास यात्रा के मूल में “नारी शक्ति” को रखा गया है। चाहे महिलाओं को उनके सशक्तीकरण में सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायता करना हो या यह सुनिश्चित करना हो कि वे मजबूती से आगे बढ़ें, इसके लिए एक ऐसी ईको-प्रणाली विकसित की जा रही है, जहां भारत की 50 प्रतिशत आबादी यानी महिलाओं को अपनी क्षमता को पूरी तरह से प्रकट करने के समान अवसर मिलते हैं।

खंड-खंड में कल्याणकारी उपायों वाले पिछले व्यवहारों के विपरीत,सरकार ने, 2014 के बाद, एक महिला के जीवनचक्र और जरूरतों के कई चरणों में नीतिगत हस्तक्षेप द्वारा एक रणनीतिक जीवनचक्र दृष्टिकोण अपनाया। उनमें से सबसे बुनियादी बात यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं सम्मान और सुरक्षा का जीवन जिएं। उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड़ धुआं-मुक्त रसोई की रचना की गई,जिसने न केवल लाखों महिलाओं को जीवनयापन में आसानी प्रदान की है,बल्कि उन्हें सांस की बीमारियों से भी बचाया है। इसके अलावा स्वच्छ भारत योजना के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाये गये,जिसने महिलाओं को अपने घरों में शौचालयों तक सुरक्षित और सम्मानजनक पहुंच प्रदान की, सुरक्षा के बारे में चिंताओं को दूर किया और उनकी गरिमा को संरक्षित किया। इसी तरह जलजीवन मिशन के तहत 12करोड़ कनेक्शनों द्वारा नल से जल उपलब्ध कराया गया। इन सभी उपायों ने महिलाओं को कठिन परिश्रम और दुष्कर जीवनसे छुटकारा दिलाया है।

तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि दशकों से अनदेखा सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए सदियों पुरानी सामाजिक बेड़ियों को तोड़ दिया गया। चाहे वह महिलाओं की विवाह योग्य आयु को 18वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करना हो, मातृत्व अवकाश की अवधि को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करना हो, या तीन तलाक की अनुचित प्रथा पर प्रतिबंध लगाना हो। इसी तरह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन पूरे जोर-शोर से चलाया गया। लड़कियों के विरुद्ध घृणित सामाजिक प्रथाओं के खिलाफ अभियान, और परिणामस्वरूप, एनएफएचएस-5 द्वारा 1,020महिलाओं (प्रति 1000पुरुषों) के सकारात्मक लिंग अनुपात की जानकारी इसकी एक बानगी है। वास्तव में,मोदीजी नारी शक्ति के साथ खड़े रहे हैं, क्योंकि यह शक्ति के अवतार के रूप में अपनी श्रेष्ठता दोबारा प्राप्त करने के लिए दृढ़ है।

जैसा कि स्पष्ट है, मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के तहत महिलाओं को जन्म से ही मिलने वाली चुनौतियों के समाधान को रखा गया है। इसके लिए एक बहु-आयामी दृष्टिकोण के रूप में अपनाया गया है: पोषण, स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा, करियर और रोजगार, पारिवारिक और मातृ जीवन, राष्ट्र की सेवा और नेतृत्व की भूमिका निभाना। महिला आरक्षण विधेयक उन इरादों पर दी गई शक्ति की मुहर है, एक शंखनाद है कि शक्ति जाग उठी है और हमारे महान राष्ट्र की बागडोर संभालने के लिए तैयार है।

महिला आरक्षण विधेयक एक आधुनिक समय के प्रतीक के रूप में उभरा है,जो इस सभ्यता में महिलाओं को दिए गए प्राचीन सम्मान और समानता को दर्शाता है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस संशोधन विधेयक और कई अन्य पहलों के साथ, हम ऐतिहासिक दिशा में सुधार कर रहे हैं, एक ऐसी यात्रा जो भारत के मूल गौरव की ओर हमारे कदमों को सही मार्ग पर ले जा रही है –एक ऐसी भूमि जहां महिलाओं की आवाज़ सुनी जाती थी, उनकी भूमिकाओं का मान किया जाता था और उनके योगदान को महत्व दिया जाता था।

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मोदीजी द्वारा पेश महिला आरक्षण विधेयक को लगभग सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस तरह 22 साल की अड़चनों को दूर करना एक तरह से स्वयं विघ्नहर्ता का आशीर्वाद ही है, जिन्होंने माता पार्वती को उन्हें बनाने, उनका पोषण करने और उनकी रक्षा करने के लिए शत-शत प्रणाम किया था। इसके साथ, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लैंगिक समानता और मांभारती को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया, और 150करोड़ भारतीयों की लोकप्रिय भावना ‘मोदी है तो मुमकिन है‘ मेरे मन में फिर से गूंज उठी!

लेखक : जी किशन रेड्डी, केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.