गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्र की मोदी सरकार राज्य के विकास का पावर हाउस – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2021 5:28 अपराह्न
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का पाबौ पहुँचने पर जोरदार स्वागत 
पाबौ (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड और 18 हजार करोड़ रुपये की एक बड़ी धनराशि विकास कार्यों के लिए दी है। उन्होने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन को पहुंचाने के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को भी साकार किया। उक्त बात गुरुवार को पाबौ में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के यहां पहुंचने पर आयोजित एक जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के नौगांवखाल, किर्खू, रिवांडा और मासौं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। मासौं से विजय संकल्प यात्रा के पाबौ पहुंचने पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डबल इंजन सरकार की महत्ता को बताते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि पावर स्टेशन से बिजली के तार जुड़े होते हैं जिनके द्वारा बिजली हमारे घर तक पहुंचकर उसे रोशन करती है। अगर वह विद्युत कनेक्शन किसी कारणवश अवरुद्ध हो जाता है तो हमारे यहाँ  बिजली नहीं पहुँच पाती। इसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार हमारे राज्य का पावर हाउस है। अगर हमारा उत्तराखंड उससे जुड़ा रहेगा तो हमें बराबर सहायता (पावर) मिलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो उन्होंने 18 हजार करोड रुपए की भारी भरकम धनराशि राज्य को दी जो “न भूतो न भविष्यति” की उक्ति को चरितार्थ करता है। उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसलिए हमें यह समझना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही आज केंद्र से राज्य में विकास योजनाओं के लिए पैसा आ पा रहा है।
जनसभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है। सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। विजय संकल्प यात्रा व जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं रैली के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पौडी विधायक मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष संपत सिंह सरल, माणिक निधि शर्मा, मातबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.