posted on : दिसम्बर 23, 2021 4:56 अपराह्न
कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार रहे अनिल कुमार जोशी का तबादला देहरादून जनपद में हो गया है उनके स्थान पर जनपद रुद्रप्रयाग से आए पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली ने गुरुवार को कोटद्वार का चार्ज संभाल लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है। उनकी प्राथमिकता आगामी विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने है। अपराधों पर भी अंकुश भी लगाया जाएगा। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ व्यवहार बनाने की बात कही ।



