posted on : दिसम्बर 23, 2021 4:54 अपराह्न
कोटद्वार । पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी का नाम अब वीरचक्र से अलंकृत शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जायेगा। गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने विद्यालय में रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की । लंगूरी पहुँचने पर राणा का ग्राम वासियों द्वारा ढोल दमाउ से भव्य स्वागत किया गया ।इस अवसर पर महेन्द्र राणा ने कहा कि आज से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नाम वीर चक्र से अलंकृत शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जायेगा। भूपाल सिंह नेगी 1948 में शहीद हो गए थे । राणा ने कहा कि वीर सपूतों का हमारे गढवाल में बहुत बड़ा योगदान है इस विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने पर मुझे बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है कार्यक्रम में सीडीएस शहीद विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राणा ने कहा कि मैं हर समय आपके साथ हूँ किसी की भी कोई समस्या हो तो मुझे अवगत कराये।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत ने भी अपने विचार रखे उन्होने कहा कि हमारी जन्म भूमि पर कई वीर शहीद हुए है उन्हे हमें स्कूलों के नाम पर स्थानों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने चाहिए। इस अवसर पर कमलेश्वरी देवी प्रधान लंगूरी, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, यशपाल सिंह दिउसा, सीमा देवी तोली, श्याम सिंह प्रधान सिमल्या, सतीश चन्द्र प्रधान भलगांव द्वारी, भारत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सरोजनी देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष, गिरजा प्रसाद डोबरियाल लंगूरी, दलीप रावत प्रधानाध्यापक एवं समस्त विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी ग्राम सभा के निवासी उपस्थित रहें।
पूर्व प्रवक्ता उम्मेद सिंह नेगी ने भी सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने प्रतिभाग किया गया जिसमें विकासखण्ड से कई महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में महिला मंगल दलों के द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी गयी। अपने सम्बोधन मे प्रमुख राणा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को हर समय बचाके रहना है तथा महिलाओं का सम्मान करना सबका कर्तव्य है। सभी मेरी माताओ-बहिनों से आग्रह है कि आप सभी प्रोग्रामों में बढ चढकर हिस्सा लें। लोकगीत में महिला मंगल दल ग्वीनबडा प्रथम, महिला मंगल दल गूमखाल बाजार द्वितीय एवं महिला मंगल दल कलोडी तृतीय स्थान पर रहा। जबकि लोक नृत्य में महिला मंगल दल विरमोली प्रथम, महिला मंगल दल ग्वीनबडा द्वितीय एवं महिला मंगल दल गूम लंगूर तृतीय रहा। एकांकी नाटक में महिला मंगल दल गूम बाजार प्रथम, महिला मंगल दल विरमोली द्वितीय एवं महिला मंगल दल कोटलमण्डा तृतीया स्थान पर रहे।



