शनिवार, नवम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2026 10:36 अपराह्न
  • भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
  • वन और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाने को कहा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दूरस्थ गांव डुमक को सड़क सुविधा से जोड़ने की कवायद तेज करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए वन, राजस्व और पीएमजीएसवाई के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में चयनित भूमि पर भूस्खलन होने के कारण सड़क के समरेखण में बदलाव किया गया है। नए समरेखण के तहत वन पंचायत और संरक्षित वन क्षेत्र की भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई और वन विभाग के अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जा सके।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल को पूरे प्रकरण की नियमित निगरानी करने और राजस्व, वन विभाग व पीएमजीएसवाई के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रजत सुमन, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट, सैंजी लग्गा बेमरु मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण, उप राजस्व निरीक्षक चंद्रा बुटोला वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
  • डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • चमोली में आठ जगहों पर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारियां
  • कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन
  • चमोली पुलिस लाइन का एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को याद दिलाया वादा
  • तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.